Mainpuri News: मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने किया नामांकन, साइकिल पंचर करने का किया दावा

मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने किया नामांकन, साइकिल पंचर करने का किया दावा
UPT | बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने किया नामांकन

Apr 18, 2024 18:31

बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। उन्होंने बड़े ही साधारण अंदाज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। उन्होंने सपा की टेंशन जरूर बढ़ा दी है।

Apr 18, 2024 18:31

Mainpuri News: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। मैनपुरी सीट का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। बीजेपी और बसपा ने लंबे मंथन के बाद प्रत्याशियों का चयन कर मैदान में उतारा है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने मैनपुरी सीट पर यादव कोर्ड चलकर सपा को बैकफुट पर धकेल दिया है। गुरुवार को बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव ने नामांकन किया। उन्होंने मैनपुरी में सपा की साईकिल पंचर करने का दावा किया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि के लिए जानी जाती है। मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी विरासत को बड़ी बहु डिंपल यादव संभाल रही हैं। सपा ने सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने पहले डॉ गुलशन देव शाक्य को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन इसके बाद गुलशन देव का टिकट काट कर शिवप्रसाद यादव को प्रत्याशी बना दिया।

अखिलेश ने लगाए थे आरोप
अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर आरोप लगाया था कि बीएसपी ने बीजेपी के कहने पर मैनपुरी में प्रत्याशी बदला है। दरअसल मैनपुरी सीट पर यादव और शाक्य वोटरों का दबदबा है। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव घोषी समाज से आते हैं। मैनपुरी में घोषी समाज के वोटरों की संख्या 30 से 35 फीसदी है। जिसकी वजह से सपा के खेमें में हलचल तेज हो चुकी है।

कौन हैं शिवप्रसाद यादव
बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव घोषी समाज से आते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। शिवप्रसाद यादव बीजेपी में भी रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने रामलीला मैदान में घोषी समाज को एकजुट करने का प्रयास किया था।
 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें