उपचुनाव : मैनुपरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चौपाल को किया संबोधित, सपा पर साधा निशाना

मैनुपरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चौपाल को किया संबोधित, सपा पर साधा निशाना
UPT | मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ।

Sep 26, 2024 15:30

गुरुवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां  गिनाईं...

Sep 26, 2024 15:30

Mainpuri News : गुरुवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां  गिनाईं। वहीं उन्होंने सपा पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य करहल विधानसभा क्षेत्र के सिमरऊ गांव में चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव के कई बयानों पर पलटवार किया। 

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण रहे मौजूद 
इस मौके पर उनके साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण भी मौजूद रहे। चौपाल कार्यक्रम के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के समरसता सम्मेलन का आयोजन होना है। इसमें भी वह भाग लेंगे। यह सभी कार्यक्रम उपचुनाव को देखते हुए करहल विधानसभी क्षेत्र में ही प्रस्तावित हैं।  
 
उपचुनाव को लेकर पार्टियों में घमासान
प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर पार्टियों में घमासान जारी है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट को जीतने के लिए भाजपा और सपा में खींचतान चल रही है। यह मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट है। यहां से अखिलेश यादव विधायक थे। कन्नौज से सांसद होने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ी है।  

Also Read

पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

26 Sep 2024 09:39 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नौशहरा गांव में 16 अगस्त को हुए पटाखा गोदाम धमाके के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ितों से मिलने पहुंचे। और पढ़ें