Mainpuri News : करहल में कांग्रेस का संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन

करहल में कांग्रेस का संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन
UPT | सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस के लोग

Oct 14, 2024 21:45

करहल उपचुनाव की धमक शुरू हो चुकी है, राजनैतिक पार्टियां अपनी मजबूती बनाने में जुटी हुई है। करहल के माया रिसोर्ट के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी का...

Oct 14, 2024 21:45

Mainpuri News : करहल उपचुनाव की धमक शुरू हो चुकी है, राजनैतिक पार्टियां अपनी मजबूती बनाने में जुटी हुई है। करहल के माया रिसोर्ट के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने शिरकत की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय नें उपचुनाव मे सभी सीटों पर गठबंधन की जीत का दावा किया है। 



पूरे प्रदेश मे भाजपा की मनमानी
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मे भाजपा की मनमानी चल रही है। क़ानून व्यवस्था कमजोर हुई है। आएदिन हत्या बलात्कार की घटनाएं हो रही है। बहराइच की घटना पर उन्होंने कहा कि बहराइच में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार शांति स्थापित करने के बदले समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करके अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस संविधान बचाने के कार्य में लगी हुई है। राहुल गांधी जी ने खुद की परवाह किये बिना संविधान बचाने के लिये कन्यापुरी से कश्मीर तक यात्रा की है। भारतीय जनता पार्टी नें संविधान को दरकिनार कर किसान विरोधी कानून बनाये थे। किसानों ने सड़कों पर संघर्ष करते हुए 700 से ज्यादा लोगों ने बलिदान दिये। तब कांग्रेस पार्टी नें देश के किसानो की सुरक्षा के लिये लड़ाई लड़ी है।

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी : अजय राय
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय नें कहा कि बहराइच के अंदर सांप्रदायिकता फैला रही है। भाजपा विधायक के संरक्षण में लोगों के मकान दुकान जलाई जा रही है। हरियाण मे हुई हार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव मे सरकार नें बेईमानी की है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश टिंगल और संचालन अर्चना राठौर नें किया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य और अर्चना राठौर नें अतिथियों का स्वागत किया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, अर्चना राठौर, प्रकाश प्रधान, तौकीर आलम, मो.राशिद,प्रियंका दुबे, अरुण यादव, ममता, कौशललेन्द्र यादव, फरीद अली, अजय दुबे, नसीम पठान, मलखान सिंह, चंद्रभान सिंह, विनीत पारासर, संजय दीक्षित, रामनाथ सिकरावर, शकुंतला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read