भाजपा का रिश्तेदारवादी दांव : अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- परिवारवाद की विरोधी पार्टी ने खेला रिश्तेदार कार्ड

 अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- परिवारवाद की विरोधी पार्टी ने खेला रिश्तेदार कार्ड
सोशल मीडिया | सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Oct 25, 2024 14:25

उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 में मैनपुरी सीट से भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रिश्तेदार अनुजेश यादव को टिकट देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है...

Oct 25, 2024 14:25

Mainpuri News  : उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 में मैनपुरी सीट से भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रिश्तेदार अनुजेश यादव को टिकट देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी हमेशा परिवारवाद का विरोध करती थी वही अब 'रिश्तेदारवाद' की राजनीति करने लगी है। भाजपा से जब कुछ नहीं पाया तो रिश्तों के सहारे सपा को उलझाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा की रणनीति पर अखिलेश का वार
अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा की यह रणनीति सपा को तोड़ने या कमजोर करने की चाल है, लेकिन सपा कार्यकर्ता इस सियासी खेल को समझते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के इस 'रिश्तेदारवादी' दांव का जवाब अपने मत से दें और सपा के प्रति अपना समर्थन बनाए रखें। मैनपुरी से भाजपा की टिकट घोषित होने के बाद शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बरनाहल के दिहुली पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो परिवारवाद का विरोध करती थी, अब रिश्तेदारवादी कैसे हो गई। जब भाजपा को कुछ नहीं मिला तो तिकड़म लगाकर टिकट दिया गया, जिससे सपा के लोग इसी का जवाब देते रहें। 



सपा के हक में होगा फैसला
अखिलेश यादव ने कहा कि करहल का फैसला सपा के हक में होगा। लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने कितनी बदसलूकी की थी, लेकिन जब परिणाम आए तो सपा ने जीत दर्ज की। केवल इस बार ही करहल सीट से तेज प्रताप यादव नहीं जीतेंगे बल्कि 2027 के चुनाव में भी करहल सीट से सपा ही जीतेगी।

Also Read

अधूरे कार्यों को लेकर दिखाई सख्त, कहा-अगली बैठक तक काम पूरे नहीं हुए तो...

25 Oct 2024 07:09 PM

आगरा मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक : अधूरे कार्यों को लेकर दिखाई सख्त, कहा-अगली बैठक तक काम पूरे नहीं हुए तो...

कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सभी निष्प्रयोज वाहन चौकी से नहीं हटाये जाने पर मण्डलायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। सिकन्दरा थाना इंचार्ज के खिलाफ चार्जशीट बनाकर शासन में भेजने के दिए निर्देश... और पढ़ें