भोले बाबा के बाद एक और पाखंडी की खुली पोल : आस्था के नाम पर महिलाओं से करता है गलत काम, लग्जरी गाड़ियों का है शौकीन

आस्था के नाम पर महिलाओं से करता है गलत काम, लग्जरी गाड़ियों का है शौकीन
UPT | महंत अजय दास

Oct 13, 2024 12:23

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बार फिर आस्था के नाम पर पाखंड और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मैनपुरी के महंत अजय दास महाराज नामक एक बाबा पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं।

Oct 13, 2024 12:23

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बार फिर आस्था के नाम पर पाखंड और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह घटना मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा धाम आश्रम की है, जहां बाबा अपने पाखंड का खेल खेलता रहा और महिलाओं की आस्था का गलत फायदा उठा रहा है। महंत अजय दास महाराज नामक एक बाबा पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। बाबा ने महिलाओं को अपनी शिष्या बनाकर उनके साथ गलत संबंध स्थापित किए और उनका शारीरिक शोषण किया।
 


सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई महिला
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित महिला ने बाबा अजय दास पर रेप का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि वह सोशल मीडिया के जरिए बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने उसे अपनी शिष्या बनाने का लालच दिया और उसे आश्रम में बुलाया। जब वह बाबा के जाल में फंसी तो बाबा ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने बताया कि बाबा ने पहले भी कई अन्य महिलाओं के साथ इसी प्रकार का दुष्कर्म किया है लेकिन उसकी पाखंडी गतिविधियां आश्रम के बाहर कम ही लोगों को पता थीं।

यहां है ढोंगी बाबा का गढ़
महंत अजय दास का प्रेमपुरा धाम आश्रम मैनपुरी के शरीफपुर के पास बीहड़ इलाके में स्थित है। इस आश्रम का निर्माण 2016 में हुआ था और तब से बाबा यहां आस्था के नाम पर महिलाओं को अपना शिकार बनाता रहा है। आश्रम में बाबा के पास कई लग्जरी गाड़ियाँ भी हैं। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि उसने अपने छल से काफी संपत्ति जमा कर ली है। आश्रम में बाबा की पाखंडी गतिविधियाँ खुलेआम चल रही थीं लेकिन आसपास के लोग बाबा की असलियत से अनजान थे।

ये भी पढ़ें : डासना मंदिर में महापंचायत : विवादित बयान के बाद सुरक्षा के बीच होगा आयोजन, हिंदू संगठनों से भाग लेने की अपील

महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
पीड़िता का कहना है कि बाबा ने उसे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने यह भी दावा किया है कि बाबा पहले से ही कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है। बाबा अपनी शिष्या बनाने की प्रक्रिया के तहत महिलाओं को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाता और फिर उनका शोषण करता था। पीड़िता के अनुसार बाबा ने अपने आध्यात्मिक आडंबर के पीछे छिपाकर महिलाओं को धोखा दिया और उनकी आस्था को ठेस पहुँचाई।
पुलिस ने शुरू की जांच
महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कुरावली थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा धाम आश्रम की इस घटना को लेकर पुलिस ने बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाबा पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जाएगीॉ और आश्रम की अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि बाबा की गतिविधियों और आश्रम की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अपने छल से कितनी संपत्ति जमा की है।

Also Read

 ब्रजवासी बोले- यह भागवताचार्य हैं या फिर मॉडल

13 Oct 2024 01:09 PM

मथुरा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ शिकायत : ब्रजवासी बोले- यह भागवताचार्य हैं या फिर मॉडल

मथुरा-वृंदावन के प्रमुख भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी गई है। यह तहरीर किसान गरीब मजदूर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने दी है... और पढ़ें