Mathura News : युवक ने चौकी में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया ये काम...

युवक ने चौकी में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया ये काम...
UPT | पुलिस चौकी में तमंचा लहराता युवक।

Jul 11, 2024 12:32

उत्तर प्रदेश में अपराधियों को लेकर योगी सरकार का सख़्त फ़रमान है।फिर भी अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है। मामला मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां का है। पुलिस चौकी बठैन गेट पर एक...

Jul 11, 2024 12:32

Mathura News : उत्तर प्रदेश में अपराधियों को लेकर योगी सरकार का सख़्त फ़रमान है।फिर भी अपराधियों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है। मामला मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां का है। पुलिस चौकी बठैन गेट पर एक युवक चौकी परिसर में तमंचा लेकर घुसता है और बेख़ौफ होकर उसे लहराता है। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। आम लोग कह रहे हैं कि जब पुलिस चौकी पर अपराधी खुलेआम तमंचा लहरा रहे हैं तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे।

ये है पूरा मामला
तमंचा लहराने वाला युवक मंगल सिंह है। उस पर आरोप है कि उसने अपने सगे भाई को पहले गोली मारी है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरक़त में आई। पुलिस ने मंगल सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि तमंचा लहराने वाले को पकड़ लिया गया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। मंगल सिंह पर भाई हुकुम सिंह को गोली मारने के आरोप लगे हैं। किन्तु डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।

Also Read

त्यौहारों पर जिले में अवैध शराब की रोकथाम को विशेष चौकसी, जानें पूरा प्लान...

23 Oct 2024 03:39 PM

आगरा Agra News : त्यौहारों पर जिले में अवैध शराब की रोकथाम को विशेष चौकसी, जानें पूरा प्लान...

आगरा सहित पूरे प्रदेश में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही अवैध शराब एवं नशीले पेय पदार्थ की बिक्री कुछ अधिक होने लगती है। आगरा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, यहां से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी होती है... और पढ़ें