Mathura News : ठाकुरजी के दर्शन को पहुंचीं अपर्णा यादव, महिलाओं के लिए कही ये बड़ी बात...

ठाकुरजी के दर्शन को पहुंचीं अपर्णा यादव, महिलाओं के लिए कही ये बड़ी बात...
UPT | पूजा अर्चना करतीं अपर्णा यादव।

Aug 16, 2024 18:19

भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने महिलाओं को ...

Aug 16, 2024 18:19

Mathura News : भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने महिलाओं को राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। अपर्णा यादव ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ आएदिन दुर्व्यवहार, रेप, शोषण की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। वह बेहद चिंताजनक है। इसकी रोकथाम के लिए सनातन संस्कृति का अनुसरण करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार दें और भगवान के प्रति आस्था पैदा करें।

घर की तरह संसद को भी संवारें महिलाएं
अपर्णा यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से सख्ती से निपटने का संदेश दिया है। वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश किया। क्योंकि जब तक महिलाओं की राजनीतिक भागेदारी नहीं बढ़ेगी, वह सक्षम नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है कि जैसे वह अपना घर सजाती हैं, वैसे ही संसद पहुंचकर संविधान को सजाने संवारने का कार्य करें। 

अखिलेश पर किया पलटवार
प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि अब वह सरकार में नहीं हैं। जब उनकी सरकार थी, तब उन्हें खराब कानून व्यवस्था की याद नहीं आई। इससे पूर्व वह ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंची। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। इसके बाद सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी द्वारा ठाकुर जी का प्रसादी पटुका भेंट किया गया।

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें