Mathura News : अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, कई तस्कर फरार

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, कई तस्कर फरार
UPT | पुलिस गिरप्त में शातिर

Jun 25, 2024 22:36

गोवर्धन थाने के गाँव देवसेरस में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है।जहाँ से अवैध हथियार एवं बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।साथ ही एक तस्कर दिगम्बर को भी पकड़ा है।

Jun 25, 2024 22:36

Mathura News : धर्म की नगरी में अवैध असलाहों का कारखाना चल रहा है।मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब थाना गोवर्धन के गांव देवसेरस में एक घर पर छपामार कार्यवाही की तो पुलिस भी घर का नज़ारा देख दंग रह गई। पुलिस को देख हथियार बनाने वाले कारीगर भाग निकले। हालांकि इस दौरान दिगम्बर नाम के तस्कर को पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला
जब पकड़े गये आरोपी से  कड़ाई से पूछताछ की तो उसके यहां से दो पौनिया और दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। एक पन्नी में आग जलाने वाला कोयला, लोहे की आठ नाल, दो तमंचा की नाल, एक आरी ब्लेड सहित, एक हैंड ब्लोअर, एक ड्रिल मशीन, एक अधबना तमंचा, दो लोहे की प्लेटें, दो लकड़ी के पटले, पांच हैमर, एक ट्रिगर, तीन फायरिंग पिन, कुछ बिटें छेनी, एक रेगमाल, एक स्क्रू व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

गोवर्धन से सटे गांवों में पनप रहे तस्कर
मथुरा जनपद के गांव देवसेरस अपराध के मामलों को लेकर पहले से ही बदनाम है। यही नहीं आस पास के कई गांव ऐसे हैं जहां अवैध रूप से बाहर के लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उन्हें जमीन,वाहन ,हथियार की खरीद फरोख्त कर लूटा जाता है। दिल्ली हरियाणा सहित कई प्रदेशों से आने वाले लोगों को सोने की ईंट का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने के गैंग भी इन गावों में पनप रहे हैं। समय समय पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों से अपराधियों पर अंकुश भी लगा है।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें