जालसाजों ने प्रेमानंद महाराज को भी नहीं बख्शा : AI से आवाज बनाकर बेच रहे प्रोडक्ट, श्रद्धालुओं को किया आगाह

AI से आवाज बनाकर बेच रहे प्रोडक्ट, श्रद्धालुओं को किया आगाह
UPT | जालसाजों ने प्रेमानंद महाराज को भी नहीं बख्शा

Sep 10, 2024 22:29

वैसे तो तकनीक का ईजाद मानव सभ्यता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन यही तकनीक कभी-कभी लोगों के लिए गले की फांस भी बन जाती है। तकनीक का दुरुपयोग करने वाले इन्हीं जालसाजों के चक्कर में अब संत प्रेमानंद महाराज भी फंस गए हैं।

Sep 10, 2024 22:29

Short Highlights
  • जालसाजों ने प्रेमानंद महाराज की आवाज बनाई
  • AI से आवाज बनाकर बेच रहे प्रोडक्ट
  • आश्रम ने जारी किया संदेश
Mathura News : वैसे तो तकनीक का ईजाद मानव सभ्यता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन यही तकनीक कभी-कभी लोगों के लिए गले की फांस भी बन जाती है। तकनीक का दुरुपयोग करने वाले इन्हीं जालसाजों के चक्कर में अब संत प्रेमानंद महाराज भी फंस गए हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज की आवाज का गलत उपयोग किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। एआई तकनीक की मदद से उनकी आवाज की नकली क्लिप्स बनाकर विभिन्न उत्पादों का प्रचार किया जा रहा है।

प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्त
संत प्रेमानंद महाराज, जिनके लाखों भक्त हैं और जो नियमित रूप से उनके प्रवचनों को सुनते हैं, अब इस डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और ऑडियो क्लिप्स में प्रेमानंद महाराज की आवाज का उपयोग करके उन उत्पादों का प्रचार किया जा रहा है जिनका उनके आधिकारिक दृष्टिकोण से कोई संबंध नहीं है।

श्रद्धालुओं को चेताया
इस स्थिति की जानकारी होने के बाद, प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने उनकी आधिकारिक फेसबुक पेज 'वृंदावन रस महिमा' पर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इस सूचना में कहा गया है कि 'पिछले कुछ दिनों से, कुछ अराजक तत्व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग करके हमारे पूज्य महाराज जी की आवाज की नकली रिकॉर्डिंग्स बना रहे हैं। इन नकली वीडियो और विज्ञापनों का उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना और उनके उत्पादों का प्रचार करना है।'

आश्रम ने जारी किया संदेश
आश्रम की ओर से जारी संदेश में भक्तों को सचेत किया गया है और कहा गया है कि 'हमारी ओर से किसी भी प्रकार के उत्पाद का प्रचार नहीं किया जाता है। कृपया ऐसी गलत जानकारी से दूर रहें और किसी भी धोखाधड़ी से बचें।' संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों से अपील की है कि वे इन धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों से सतर्क रहें और इनसे प्रभावित न हों। आश्रम ने भी इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की है ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें