वृंदावन पहुंची हेमा मालिनी : मंदिरों में किए दर्शन, लोकसभा चुनावों में 400 पार का मांगा आशीर्वाद

मंदिरों में किए दर्शन, लोकसभा चुनावों में 400 पार का मांगा आशीर्वाद
UPT | वृंदावन पहुंची हेमा मालिनी

Mar 13, 2024 12:08

ठाकुर राधारमण मंदिर में दर्शन कर अपनी जीत की मनोकोमना की और भाजपा के 400 पार लक्ष्य तय होने की मनौती मांगी...

Mar 13, 2024 12:08

Mathura News (विनोद शर्मा) : मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद हेमा मालिनी पहली बार वृंदावन पहुंची है। यहां उन्होंने ठाकुर राधारमण मंदिर में दर्शन कर अपनी जीत की मनोकोमना की और भाजपा के 400 पार लक्ष्य तय होने की मनौती मांगी।

राधारमण के दरबार पहुंची सांसद हेमा मालिनी
भाजपा हाई कमान द्वारा सांसद हेमा मालिनी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पहली लिस्ट में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंची सांसद हेमा मालिनी का कोटवन बार्डर से कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया था। इसके बाद मंगलवार शाम को हेमा मालिनी ठाकुर राधारमण लाल के दरबार में पहुंचीं। जहां आचार्य शरद चंद्र गोस्वामी और आचार्य अभिषेक गोस्वामी द्वारा उनका पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।

हेमा मालिनी ने पत्रकारों से की बातचीत
मंदिर में दर्शन कर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और मथुरा की जनता का प्यार भी उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने क्षेत्र की देवतुल्य जनता को होली की शुभकामनाएं दीं।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें