Mathura News : घर में सो रही वृद्धा की दीवार से सिर टकराकर नृशंस हत्या, जानें पूरा मामला...

घर में सो रही वृद्धा की दीवार से सिर टकराकर नृशंस हत्या, जानें पूरा मामला...
UPT | मृतक महिला की फ़ाइल फ़ोटो।

Sep 25, 2024 13:43

कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खिटावटा में वृद्ध महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। पुलिस ने शव को...

Sep 25, 2024 13:43

Mathura News : कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव खिटावटा में वृद्ध महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
धर्मवीर अपनी 75 वर्षीय पत्नी माया के साथ खेत पर बने मकान में रहते हैं। माया मकान में बने नीचे के कमरे और धर्मवीर ऊपर के कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने माया को दबोच लिया। उसके सिर और चेहरे को दीवार पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद अज्ञात बदमाश कानों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी उतारकर फरार हो गए। अनुमान है कि बदमाशों के जाने के कुछ ही देर बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह देर तक जब माया नहीं जगी तो घरवालों ने जाकर देखा। कमरे का दृश्य देखकर उनकी चीखें निकल गईं। कमरे में खून बिखरा था। माया का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटनास्थल के चारों और खून के छींटे नजर आ रहे थे। 

पुलिस अफसरों ने की पड़ताल
घटना की खबर मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी पकड़ा जाएगा।

Also Read

मेडिकल कॉलेज में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप... 

25 Sep 2024 03:06 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : मेडिकल कॉलेज में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप... 

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के शौ शैया हास्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला व उसके बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर... और पढ़ें