Mathura News : हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा, छह साल बाद आया अदालत का फैसला... 

हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा, छह साल बाद आया अदालत का फैसला... 
UPT | हत्या के दोषियों का उम्रकैद की सजा।

May 31, 2024 18:47

थाना वृंदावन के अंतर्गत वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दो​षी ठहराया है। अदालत ने दोनों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10 हजार...

May 31, 2024 18:47

Mathura News : थाना वृंदावन के अंतर्गत वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दो​षी ठहराया है। अदालत ने दोनों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

क्या था पूरा मामला
कोतवाली वृन्दावन के अंतर्गत आने वाले तेहरा गांव के जंगलों में वर्ष 2018 में 60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने की सूचना गांव के चौकीदार ने वृंदावन पुलिस को दी थी। जांच में पुलिस ने पाया कि अभियुक्त हरनाम और पूरन सिंह निवासी विकास नगर थाना हाइवे जिला मथुरा ने हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। 

सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
इस मामले की सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश अजय पाल सिंह ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

साल 2018 में हुई थी हत्या
मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता एडीसी फौजदारी भीष्म दत्त तोमर ने बताया कि वर्ष 2018 में पूरन चंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत शर्मा निवासी परसोती गड़ी थाना सुरीर 8 सितंबर 2018 को घर से यह कहकर निकले थे कि कुछ देर बाद लौटकर आ रहे हैं। लेकिन, वापस नहीं आये। बाद में उनकी लाश मिली थी।

Also Read

पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

17 Sep 2024 01:30 AM

फिरोजाबाद फिरोजाबाद से बड़ी खबर : पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रामीणों ने बताया कि नौशहरा में भूरे खां का पटाखा गोदाम है। वह शिकोहाबाद में रहता है। गोदाम में इन दिनों दीपावली को लेकर स्टाक किया जा रहा है। अचानक सोमवार की रात करीब 10 बजे तेजी से ब्लास्ट हुआ और धमाके के साथ पटाखा गोदाम के आसपास के दर्जनभर मकान गिरते चले गए। और पढ़ें