Mathura News : जिला जज व डीएम-एसपी ने किया राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

जिला जज व डीएम-एसपी ने किया राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
UPT | जेल निरीक्षण करते अधिकारी

Jun 20, 2024 17:06

जिला न्यायाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट ने राजकीय संप्रेषण गृह एवं जिला कारागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के लिए बनाए गए भोजन एवं उनके कौशल विकास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ...

Jun 20, 2024 17:06

Mathura News : गुरुवार की दोपहर जिला जज समेत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 

व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
जिला जज आशीष गर्ग, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में बंद किशोरों से बात की और सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सेंटर आदि का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेषण गृह के अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी बच्चों के लिए अखबार मंगवाकर उन्हें पढ़ने के लिए दें। उन्होंने नेडा अधिकारी को निर्देश दिया कि वैकल्पिक ऊर्जा पर एक विवरण तैयार करें। संगीत, खेल, बिना इंटरनेट वाले कंप्यूटर लगवाएं। सभी बच्चे यहां से शिक्षित होकर जाएं और अपना भविष्य तय करने में सक्षम हों।

जिला कारागार के रसोई घर का निरीक्षण किया
इसके बाद सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। कैदियों की संख्या के बारे में जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने रसोई घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक बड़ी मशीन द्वारा रोटियां बनती मिलीं। रसोई घर में साफ-सफाई से भी अधिकारी सन्तुष्ट नजर आए। 

चिकित्सालय में बंदी मरीजो का हाल जाना
इसके बाद अधिकारी जेल चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय में बंदी मरीजो का इलाज किया जा रहा है। सभी बंदी मरीजों से अलग अलग बातचीत भी की गई और उनसे स्वास्थ्य व इलाज के बारे में जानकारी ली। बंदियों द्वारा खाने-पीने, रहने अथवा अन्य कोई समस्या होना नहीं बताया गया। बैरको व जेल परिसर में साफ-सफाई पाई गई।

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें