Mathura News : कंपनी से घर लौट रहे कर्मचारी की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

कंपनी से घर लौट रहे कर्मचारी की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
फ़ाइल फोटो | प्रेम सिंह

Jun 26, 2024 09:49

थाना छाता क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाने से 500 मीटर दूर हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत प्रेम सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां ...

Jun 26, 2024 09:49

Mathura News : थाना छाता क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाने से 500 मीटर दूर हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

ये था मामला
छाता कस्बे के रहने वाले प्रेम सिंह दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेप्सी फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार देर रात वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। प्रेम सिंह और उनके दोस्त छाता कस्बे से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह और उसके साथी अभी नेशनल हाईवे पर तोमर होटल के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से मुंह ढके दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रेम सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से प्रेम सिंह मौके पर ही गिर गया।

दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी
प्रेम सिंह के दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच, घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत प्रेम सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read

पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

29 Sep 2024 01:24 AM

मैनपुरी Mainpuri News : पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है। और पढ़ें