यमुना नदी में नहाने गये तीन युवक पानी मे डूब गये।जिनमें गोताखोरों ने दो को शकुशल निकाल लिया।जबिक एक पानी में नहीं मिला।जिसका शव घण्टों बाद बाहर निकाला गया
Mathura News : यमुना नदी में नहाने गए तीन युवक पानी मे डूबे, एक की मौत
![यमुना नदी में नहाने गए तीन युवक पानी मे डूबे, एक की मौत](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-04t201915290-66178.jpg)
Jul 04, 2024 20:19
Jul 04, 2024 20:19
गहरे पानी में जाने से युवक की हुई मौत
बताया गया है कि तीन युवक यमुना नदी में नहाने के लिए जैसे ही कूदे तो घाट पर मौजूद लोगों ने रोका। लेक़िन जब तक वह गहरे पानी मे चले गए। युवकों को डूबते देख गोताखोर यमुना में कूद पड़े और दो युवक को तो बचा लिया गया। लेकिन एक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोता खोरो और पुलिस के जवानों द्वारा शव को ढूंढ लिया गया। जिसके हाथ पर संतोष लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह के लिए भिजवा दिया।
हाथरस के रहने वाले हैं युवक
बताया जाता है कि यमुना में नहाने गये तीनों युवक हाथरस क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं दो अन्य से भी पूछताछ की जा रही है। तथा मृतक की परिजनों को इस बाबत सूचना कर दी गई है ।
Also Read
![हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-thumbnail-2024-07-07t202226202-41170.jpg)
7 Jul 2024 08:19 PM
बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें