Mango Festival Lucknow 2024 : उद्यान मंत्री ने कहा-इस बार बेहद भव्य होगा आम महोत्सव

उद्यान मंत्री ने कहा-इस बार बेहद भव्य होगा आम महोत्सव
UPT | उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

Jul 08, 2024 00:27

अवध शिल्पग्राम में 12 जुलाई से तीन दिवसीय आम महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इसका उद्घाटन 12 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है।

Jul 08, 2024 00:27

Short Highlights
  • आम उत्पादकों का किया जाएगा सम्मान
  • आम महोत्सव में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं 
  • अवध शिल्प ग्राम में 12 जुलाई से आम महोत्सव का आयोजन
Lucknow News : राजधानी के अवध शिल्पग्राम में 12 जुलाई से तीन दिवसीय आम महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इसका उद्घाटन 12 जुलाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है। समापन 14 जुलाई को होगा। इस दौरान आम की अलग-अलग किस्में देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही यहां रंगीन किस्मों के आम भी खरीदे जा सकेंगे। 

प्रगतिशील किसान होंगे शामिल
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि आम महोत्सव को विगत वर्ष में आयोजित आम महोत्सव से भव्य आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, बागवान, स्टेकहोल्डर तथा निर्यातक भी शामिल होंगे।

अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपे
उद्यान मंत्री ने बताया कि आम महोत्सव से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्य दायित्व सौंप दिए गए हैं। उन्हें निर्देशित भी किया गया है कि अपने दायित्वों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। आम महोत्सव के दौरान मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे आम महोत्सव में आने वाले किसानों, उत्पादकों, निर्यातकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में आम की विविधता और गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके साथ ही आम की खेती में नये प्रयोग करने वाले आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस आम महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें