किसानों के लिए निःस्वार्थ सेवा का संदेश : प्रेमानंद महाराज ने राकेश टिकैत को दी सीख

प्रेमानंद महाराज ने राकेश टिकैत को दी सीख
UPT | Premanand Maharaj and Rakesh Tikait

Jul 26, 2024 08:09

भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत जब वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, तो महाराज ने उन्हें किसानों की सेवा के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश...

Jul 26, 2024 08:09

Short Highlights
  • भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे
  • महाराज ने किसानों की सहायता को सराहनीय कार्य बताया
  • उन्होंने कहा कि इस काम में स्वार्थ की गंध न हो
Mathura News : प्रेमानंद महाराज और राकेश टिकैत की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत जब वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, तो महाराज ने उन्हें किसानों की सेवा के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने किसानों की भोलेपन और उनके संघर्षों का जिक्र करते हुए, कहा कि फसल नष्ट हो गई यानी किसान नष्ट हो गया। उन्होंने किसानों की मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया। लेकिन यह भी कहा कि इस काम में स्वार्थ की गंध न हो।

स्वार्थ का कोई स्थान नहीं
महाराज ने टिकैत से कहा कि किसानों की सहायता एक सराहनीय कार्य है, लेकिन इसमें स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वार्थ में कपट छिपा होता है और यह परमार्थ के विपरीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम दूसरों के हित के लिए अपने प्राणों की भी बाजी लगा दें, तो इस लोक और परलोक में हर जगह मंगल होगा।

असमर्थता का कारण...
प्रेमानंद महाराज ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि कई किसान असमर्थता के कारण आत्महत्या कर लेते हैं, क्योंकि उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं होता। महाराज ने कहा कि अगर कुछ लोग उन्हें समर्थन दें, तो वे उत्साह से भर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सुविधा के लिए काम न करना, हमारे धन कमाने को व्यर्थ बना देता है।

राधा रानी की भक्ति में जीवन समर्पित
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज, जिन्होंने अपना जीवन राधा रानी की भक्ति में समर्पित कर दिया है, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद रोज प्रवचन देते हैं। उनकी दोनों किडनियां काम नहीं करतीं और वे डायलिसिस पर निर्भर हैं, फिर भी वे अपने संदेश को फैलाने में निरंतर प्रयासरत हैं।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें