मथुरा से बड़ी खबर : कूट्टू का आटा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कम्प

कूट्टू का आटा खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ विभाग में मचा हड़कम्प
UPT | फूड पॉइजनिंग से लोग हुए बीमार

Apr 10, 2024 12:03

मथुरा में नवरात्रि के दूसरे दिन फूड पॉइजनिंग से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जिले के अलग अलग गांव से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप...

Apr 10, 2024 12:03

Mathura News : मथुरा में नवरात्रि के दूसरे दिन फूड पॉइजनिंग से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जिले के अलग अलग गांव से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

बीमार होने वालों में महिलाएं ज्यादा
फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की सबसे पहले सूचना थाना जैंत क्षेत्र के बाटी गांव से आई। यहां करीब 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए। जिनको आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बीमार होने वालों में महिलाएं ज्यादा है। बाटी गांव में फूड पॉइजनिंग की सूचना मिलने के बाद अडिग और विकास नगर से आई। यहां भी 20 से ज्यादा लोग बीमार हुए। जिनको जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ ऑफिस में नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव ने बताया कि पानी गांव से भी सूचना मिली है वहां भी टीम भेजी गई है।

कुट्टू का आटा खाने से हुआ फूड पॉइजनिंग
फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोगों के बीमार होने की आशंका नवरात्रि में कुट्टू के आटा से बने पदार्थ खाने से माना जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग बीमार हुए लोगों को इलाज देने में लगा हुआ है।

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें