लोकसभा चुनाव 2024 : जीत पक्की देख ठाकुरजी की शरण में पहुंचीं हेमा मालिनी, मांगी ये मन्नत...

जीत पक्की देख ठाकुरजी की शरण में पहुंचीं हेमा मालिनी, मांगी ये मन्नत...
UPT | ठाकुर जी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी।

Jun 04, 2024 16:17

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के रूझान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों में एक ओर जहां खुशी की लहर है, वहीं इंडिया गठबंधन के समर्थकों में भी भारी...

Jun 04, 2024 16:17

Mathura news : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के रूझान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों में एक ओर जहां खुशी की लहर है, वहीं इंडिया गठबंधन के समर्थकों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 

एनडीए गठबंधन की जीत के लिए प्रार्थना 
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को तीसरी बार जीत का रूझान मिलने के बाद वह ठाकुर राधा रमन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर देश में एनडीए गठबंधन की जीत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मथुरा की जनता के आशीर्वाद से वह एक बार फिर जीत रहीं हैं। क्षेत्र की जनता के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रही हैं और रहेंगी। उन्होंने ठाकुर जी से कामना की है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बने। 

प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत 
इससे पूर्व मंदिर सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें पूजा अर्चना कराई। अभिषेक गोस्वामी ने उनका प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। सांसद हेमा मालिनी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकरी किया।

Also Read

धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

5 Jul 2024 05:45 PM

मथुरा Mathura News : धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव सात विसा में किसान के खेत में करंट प्रवाहित हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रही महिला मजदूर करंट की चपेट में आ गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका उपचार चल रहा है। और पढ़ें