advertisements
advertisements

Mathura News : सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, पर‍िवार में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, पर‍िवार में मचा कोहराम
फ़ाइल फोटो | संजय सिंह।

May 10, 2024 02:08

थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

May 10, 2024 02:08

Mathura News : मथुरा ज‍िले के थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। जिसके बाद उसके पर‍िवार वालों में कोहराम मच गया।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मृतक संजय सिंह (40 वर्ष) कानपुर देहात जिले के ग्राम बखरा पोस्ट परसौली का निवासी था। बताया गया क‍ि संजय सिंह गुड़गांव से केरला के लिए फॉर्चून कंपनी का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में छाता और अकबरपुर के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर मृतक के परिवार में इस दुर्घटना की खबर से कोहराम मच गया। संजय सिंह की मौत के बाद परिजनों के शोक में डूबने के साथ ही पूरे गांव में भी मातम छा गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग फैला तेल
इस दुर्घटना के दौरान ट्रक में भरे रिफाइन्ड तेल की टिन सड़क पर फैल गईं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस द्वारा रास्ता साफ कराने और यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए गए। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गाड़ी चलाने के दौरान लापरवाही बरतने की आशंका जताई जा रही है। पुल‍िस का कहना है क‍ि जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल पाएगा। इस दुर्घटना के बाद यातायात पूरी तरह बाधित रहा। वहीं यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। 

Also Read

जानें कैसे बचाए गए हाथियों ने बंजर ज़मीन को एक स्वर्ग जैसे अभयारण्य में बदला है !

20 May 2024 05:16 PM

आगरा विश्व जैव विविधता दिवस: जानें कैसे बचाए गए हाथियों ने बंजर ज़मीन को एक स्वर्ग जैसे अभयारण्य में बदला है !

हाथियों के संरक्षण के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस लगातार प्रयास कर रहा है। वाइल्डलाइफ द्वारा भालुओं एवं हाथियों को मुक्त कराने के साथ साथ उनका समुचित उपचार कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही... और पढ़ें