बरसाना के राधा रानी मंदिर जाने वाली नई सीढ़ियों पर कुछ लोगों को मांस पकाते देख श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। श्रद्धालुओं के रोष को देख अन्य लोग तो भाग गये, एक को पकड़कर श्रद्धालुओं ने पीटकर...
बरसाना में आस्था से खिलवाड़ : मन्दिर की सीढ़ियों पर मांस पकाते वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा
![मन्दिर की सीढ़ियों पर मांस पकाते वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-20t185319670-2754.jpg)
Jun 20, 2024 19:04
Jun 20, 2024 19:04
लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
जानकारी के अनुसार, सुदामा चौक से राधारानी मंदिर की ओर सीढ़ियां जाती हैं। इन्हें नई सीढ़ी कहते हैं। बुधवार की शाम को राधा रानी मंदिर की नई सीढ़ियों पर भीख मांगने वाले कुछ लोगों को मांस पकाते हुए श्रद्धालुओं ने देखा। यह देख श्रद्धालु दंग रह गये। उन्होंने रोष जताते हुए उन लोगों से सवाल किये, तो अन्य भिखारी तो भाग गये, मगर एक को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसका मांस फिकवा दिया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
श्रद्धालुओं ने थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराकर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल ने बताया कि मंदिर की सीढ़ियों पर इस तरह का मामला संज्ञान में आया था। यह बेहद गलत काम है। आरोपी की पहचान गांव सुनहरा (राजस्थान) निवासी संजय पुत्र इंदर के रूप में हुई है। उसको पकड़कर चालान कर दिया गया है।
Also Read
![दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई... दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...](https://image.uttarpradeshtimes.com/agra-2-37628.jpg)
8 Jul 2024 03:19 PM
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें