Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर चला बाबा का बुलडोजर, मामा का ढाबा समेत कई को किया जमींदोज

यमुना एक्सप्रेसवे पर चला बाबा का बुलडोजर, मामा का ढाबा समेत कई को किया जमींदोज
UPT | मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने चलाया बुलडोजर

Jul 14, 2024 11:36

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन मार्ग के चौड़ीकरण के तहत बीते शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने एक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कई ढाबे...

Jul 14, 2024 11:36

Mathura News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन मार्ग के चौड़ीकरण के तहत बीते शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने एक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कई ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल्स को ध्वस्त किया गया है। सरकार द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के साथ सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के कारण इस क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबे, और रेस्टोरेंट्स समेत कई निजी मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है।


बुलडोजर कार्यवाई से मचा हड़कंप
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित नामचीन ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर आयुक्त अथॉरिटी ने अभियान चलाते हुए बुलडोजर चलाया है। इस कार्रवाई से होटल, ढाबे, और रेस्टोरेंट के संचालकों में हड़कंप फैल गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस कार्रवाई के पहले उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के नोटिस के बिना बुलडोजरों ने उनके स्थान को तोड़ दिया।
 
स्थानीय लोगों का आरोप...
यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के द्वारा की जाने वाली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद उठा है, जहां लोगों ने आरोप लगाया है की है कि प्रशासन ने उन्हें नोटिस नहीं दिया था। स्थानीय व्यक्ति राहुल ने बताया कि उन्हें बस यह सूचना दी गई थी कि उन्हें अपनी दुकानें और सामान को इस स्थान से हटा देना चाहिए। उन्हें इसका आदान-प्रदान केवल दो दिन के अंदर करना था। इसके साथ ही अलग-अलग व्यक्तियों और दुकानदारों ने बताया कि अथॉरिटी के प्रतिनिधियों ने उन्हें धमकाया है कि अगर उन्होंने अपनी दुकानें नहीं हटाई तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।

मामा का ढाबा पर चला बुलडोजर
बता दें कि इस लेन में पड़ने वाले मथुरा के मशहूर मामा का ढाबा पर भी बुलडोजर चला है और इसके बाहर स्थित बैनर, हॉर्डिंग्स तक को हटाया गया है। इस दौरान मौके पर कई लोगों का जमावड़ा बना रहा। वहीं अथॉरिटी के एक्शन के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें