राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया है, जिसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के भी हजारों युवा भाग ले रहे हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की कोशिश नाकाम : एसटीएफ ने तीन ठग दबोचे, कई प्रवेश पत्र भी बरामद
Aug 31, 2024 13:12
Aug 31, 2024 13:12
होटल में छापा मारकर पकड़ा
एसटीएफ और थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने कालिंदी विहार स्थित डीएनसी होटल में छापा मारकर तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रवेश पत्र और एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान कालिंदी विहार निवासी अमित, मटसेना, फिरोजाबाद निवासी अखिलेश, और विनय कुमार के रूप में की गई है।
तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मेरठ एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने की ठगी करने वाले लोगों के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के डीएनसी होटल में छापा मारा, जहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये आरोपी पहले रेलवे भर्ती परीक्षा में भी ठगी कर चुके हैं।
कई प्रवेश पत्र और दस्तावेज बरामद
आरोपियों ने फरवरी 2024 में हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में भी कई अभ्यर्थियों से धोखे से पैसे वसूले थे। उनके पास से एक लाख रुपये, 17 प्रवेश पत्र और अन्य विभागों की परीक्षा के दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों को ट्रांस यमुना थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read
19 Sep 2024 10:44 AM
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में हुए बम विस्फोट के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दीपावली से पहले पटाखा कारोबारी पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पटाखे का स्टॉक रखने वाले एक व्यक्ति... और पढ़ें