Agra News : सियाचिन ग्लेशियर से ताज नगरी पहुंचे सैन्य साइकिल यात्री, अंडमान में फहराएंगे तिरंगा...

सियाचिन ग्लेशियर से ताज नगरी पहुंचे सैन्य साइकिल यात्री, अंडमान में फहराएंगे तिरंगा...
UPT | ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पर निकली भारतीय प्रादेशिक सेना की टुकड़ी।

Aug 23, 2024 19:48

देश और दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं, जो कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं। भारत के युवा एवं जांबाज सिपाही भी इसमें शामिल हैं। भारतीय प्रादेशिक सेना की एक टुकड़ी भी ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पर निकल पड़ी है। इस टुकड़ी...

Aug 23, 2024 19:48

Short Highlights
  • देश की पहली कठिन और दुर्गम स्थलों से गुजरने वाली सबसे लंबी यात्रा
  • भारतीय प्रादेशिक सेना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई साइकिल यात्रा
Agra News : देश और दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं, जो कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं। भारत के युवा एवं जांबाज सिपाही भी इसमें शामिल हैं। भारतीय प्रादेशिक सेना की एक टुकड़ी भी ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पर निकल पड़ी है। इस टुकड़ी ने देश की सबसे ऊंची एवं कठिनतम क्षेत्र से शुरुआत की है। सेना की इस टुकड़ी सियाचिन ग्लेशियर से शुरुआत कर विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से होते हुए शुक्रवार को ताज नगरी आगरा पहुंची। प्रादेशिक सेना की यह टुकड़ी सियाचिन से लेकर समुद्र तट अंडमान निकोबार के आखिरी आइलैंड तक लंबी यात्रा को पूर्ण करने के लिए निकली है। दिल्ली, मथुरा होते हुए आगरा पहुंची भारतीय प्रादेशिक सेना की इस टुकड़ी का स्थानीय सेना के अधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। 

जागरूकता के लिए निकाली साइकिल यात्रा
भारतीय प्रादेशिक सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले मेजर अभिजीत ने मीडिया को बताया कि हमारी भारतीय प्रादेशिक सेना ने यह बीड़ा उठाया है, जो आज तक किसी ने नहीं किया। वह हमारी प्रादेशिक सेना की यह जांबाज टुकड़ी करके दिखाएगी। साइकिल यात्रा भारतीय प्रादेशिक सेना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की गई है। इस ऐतिहासिक साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय लोगों में प्रादेशिक सेना के बारे में जागरूकता पैदा करना है। हमारी इस टुकड़ी में देश के कोने-कोने से जांबाज एवं हर चुनौती का सामना करने वाले सिपाहियों को चुना है। इन सभी का एक ही उद्देश्य है कि यह जटिल एवं दुर्गम काम कम से कम समय में कर सकें। वे देश के दूसरे कोने अंडमान निकोबार के अंतिम आईलैंड पर पहुंचकर भारतीय झंडा लगाकर इस आयोजन को खत्म करेंगे। मेजर अभिजीत ने आगरा पहुंचकर कहा कि हमें स्थानीय अधिकारियों ने बहुत प्रोत्साहित किया है। इसके लिए आप सभी को साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा कुल 5500 किलोमीटर की है, अभी तक की सबसे लंबी और कड़ी परीक्षा वाली यात्रा है। 

देश की सबसे दुर्गम यात्रा
मेजर अभिजीत ने कहा कि टुकड़ी आगरा से ग्वालियर, सागर, सिकंदराबाद से होते हुए चेन्नई के बाद पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी। वहां से नौकायन के माध्यम से इंदिरापुरम पहुंचेंगे और वहां पर अपना तिरंगा झंडा लगाएंगे। हमारे इस ग्रुप के सभी सदस्य मेडिकली ही नहीं, मानसिक तौर पर भी पूर्ण फिट हैं। इस टीम के सभी सदस्य देश के सबसे स्ट्रांग सदस्यों में से एक हैं। यह यात्रा अभी तक देश की पहली यात्रा है, जो इतनी लंबी, दुर्गम एवं कठिन डगर वाला सफर तय कर रही है। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें