advertisements
advertisements

Agra News : फेसबुक और मैसेंजर के माध्यम से महिला अधिवक्ता को भेजे जा रहे थे अश्लील मैसेज और पोर्न लिंक, आरोपी गिरफ्तार 

फेसबुक और मैसेंजर के माध्यम से महिला अधिवक्ता को भेजे जा रहे थे अश्लील मैसेज और पोर्न लिंक, आरोपी गिरफ्तार 
UPT | साइबर क्राइम सेल आगरा।

May 10, 2024 22:48

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम एसपी सिंह निवासी राधा नगर बल्केश्वर है। महिला वकील ने एसपी सिंह पर आरोप लगाया था वो पोर्न साइट के लिंक भेजता है। फेसबुक व मैसेंजर पर सुबह से लेकर रात तक अश्लील लिंक आते हैं।

May 10, 2024 22:48

Agra News : आगरा सहित प्रदेश और पूरे देश में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। यह भी देखने में आ रहा है कि कुछ अपराधी किस्म के लोग सोशल साइट के माध्यम से अश्लील और पोर्न साइट के लिंक भेजते हैं। ताज नगरी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें आरोपी द्वारा एक महिला अधिवक्ता को पिछले कुछ समय से लगातार अश्लील संदेश और पोर्न साइट के लिंक भेजे जा रहे थे।

आरोपी इतना सब करने के बावजूद पीड़ित महिला अधिवक्ता को दबंगई से जान से मारने की धमकी दे रहा था। आगरा साइबर थाने में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 509/506/201 एवं 67 ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम एसपी सिंह निवासी राधा नगर बल्केश्वर है। महिला वकील ने एसपी सिंह पर आरोप लगाया था वो पोर्न साइट के लिंक भेजता है। फेसबुक व मैसेंजर पर सुबह से लेकर रात तक अश्लील लिंक आते हैं। इससे उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। महिला वकील ने जब भी आरोपी की शिकायत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी दी। महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के मोबाइल में पोर्न साइट के कई लिंक मिले हैं। 

Also Read

संगीत सुनने और गुनगुनाने से बढ़ती है जिंदगी में ‘हैप्पीनेस’...

21 May 2024 12:28 AM

आगरा पहल : संगीत सुनने और गुनगुनाने से बढ़ती है जिंदगी में ‘हैप्पीनेस’...

संगीत का मानव जीवन में सदैव महत्व और सकारात्मक योगदान रहा है। लोक संगीत और पुरातन वाध्ययंत्र इसके साक्ष्य हैं। संगीत के इसी पक्ष को स्वयं समझ कर अन्यों को भी समझाने को प्रयासरत हैं हरविजय.... और पढ़ें