Agra News : युवती का चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा तो कांपने लगा, जानें क्या कहा...

युवती का चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा तो कांपने लगा, जानें क्या कहा...
UPT | पुलिस की​ गिरफ्त में युवती को धमकाने के आरोपी।

Jul 23, 2024 14:33

आगरा पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की नींदें उड़ा दी हैं। मामला थाना सदर क्षेत्र का है। एक महीने पहले जेल से आए आरोपी ने एक युवती को इंस्टाग्राम पर...

Jul 23, 2024 14:33

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक परिवार की नींदें उड़ा दी हैं। मामला थाना सदर क्षेत्र का है। एक महीने पहले जेल से आए आरोपी ने एक युवती को इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजा है। उसमें कहा कि 'सुन, एक काम है। हां बोलो, क्या हुआ। एक लड़की के फेस पर तेजाब फेंकना है। मैं बता दूंगा कब और किस टाइम पे। एक लड़की है। लड़की कौन है...फोटो भेज। लड़की की पिक्चर नहीं है। कभी तो घर से निकलेगी। बस फेस पर डालना है तेजाब...। इस वीडियो को देखकर युवती और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। इस मामले में एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इससे हरकत में आई पुलिस ने सदर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु और उसके दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी एकतरफा प्यार में युवती को धमका रहा था।

ये है पूरा मामला
सदर सर्किल की सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि एक युवती को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी जा रही है। इस मामले की पड़ताल की गई। पता चला कि युवती सदर क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीएससी पास है। शादी होने वाली है। उसे मोहल्ले का हिमांशु धमका रहा था। युवती से उसकी इंस्टाग्राम से चैट हुई थी। युवती ने जब उसे बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो वह नाराज हो गया। दो दिन पहले युवती के मोबाइल पर चैट का वीडियो भेजा। इसमें वो किसी युवक से युवती के चेहरे पर तेजाब डालने और एक युवक की पिटाई करने के बारे में बात कर रहा था।

युवती को सिर्फ डराना चाहता था
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि जानकारी पर सदर पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया। इस मामले में आरोपी हिमांशु को पकड़ लिया गया है। उसकी बयान के आधार पर उसके दोस्त अभिषेक को भी पकड़ा गया है। हिमांशु एक महीने पहले जेल से छूटकर आया है। वह आठ महीने पहले दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती को सिर्फ डराना चाहता था। अभिषेक एक कैफे में डीजे बजाने का काम करता है। उसने उससे बात की थी। कहा कि वह बस चैट पर हां करता चला जाए। बस वो युवती को चैट भेजकर डरा देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी और अन्य धारा में केस दर्ज किया है। वहीं, पीड़ित परिवार दहशत में आ गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें