आगरा में 8 साल की बच्ची से रेप : आरोपी ने धमकी देकर चुप रहने पर किया मजबूर, हालत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचा

आरोपी ने धमकी देकर चुप रहने पर किया मजबूर, हालत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचा
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Aug 28, 2024 16:06

आगरा में नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को छोड़कर महिला अधिकारियों का दबदबा है। हर विभाग में महिला अधिकारी मौजूद हैं, बावजूद इसके ताजनगरी में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

Aug 28, 2024 16:06

Agra News : आगरा में नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को छोड़कर महिला अधिकारियों का दबदबा है। हर विभाग में महिला अधिकारी मौजूद हैं, बावजूद इसके ताजनगरी में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आगरा में अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा ज़ोन, मंडलायुक्त, आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सचिव, मुख्य विकास अधिकारी के साथ साथ आगरा की महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी महिला हैं। बावजूद इसके आगरा में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

एक पखवाड़ा पहले ही थाना सदर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार की घटना सामने आई थी, वहीं बुधवार को तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ हुए दुराचार की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। 

तीसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी
बताया जा रहा है कि आगरा में तीसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है। जब बच्ची को परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भी तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

बच्ची की हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचा
पूरी घटना थाना ताजगंज क्षेत्र से जुड़ी है। यहां पर पड़ोस में रहने वाले किशोर ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ घिनौना काम कर डाला। हालत बिगड़ने पर किशोर खुद ही बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। किशोर द्वारा अस्पताल में बताया गया कि बच्ची उसके घर पर खेल रही थी, सीढ़ियों से गिरने के चलते यह घायल हो गई। वहीं आरोपी ने बच्ची को धमकी देकर डरा दिया जिससे कि वह किसी अन्य को यह बात न बताए, अगर उसने किसी अन्य को यह बात बताई तो वह उसका गला घोंट देगा। बच्ची चिकित्सकों को कुछ भी बताने से डर रही थी, छात्रा की हालत देख महिला चिकित्सक को शंका हुई और उसने बालिका की कांउसलिंग की तब कई घंटों की काउंसलिंग के बाद बालिका ने सच बोला। 

थाना ताजगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। अस्पताल का स्टाफ भी यकीन न कर सका और बच्ची के द्वारा जानकारी देने पर अचंभित हो गया। इसके बाद घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों के थाना ताजगंज में प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा
वहीं इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद आरिफ अहमद ने बताया 27 की शाम करीब 7:00 बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि पड़ोस में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया है। पीड़ित बच्ची निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों की तहरीर पर प्रार्थना की दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ बच्ची का मेडिकल भी कराया जा रहा है। 
 

Also Read

16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...

18 Sep 2024 02:41 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : 16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...

फिरोजाबाद में मंगलवार की शाम से हो रही बरसात से तबाही जैसा आलम हो गया है। खेतों में खड़ी बाजरे और धान की फसलें पानी में डूबी गयी हैं, जिसमें बाजरे की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीती रात से हो रही... और पढ़ें