Firozabad News : 16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...

16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...
UPT | बारिश से हर ओर सैलाब से हालात।

Sep 18, 2024 15:12

फिरोजाबाद में मंगलवार की शाम से हो रही बरसात से तबाही जैसा आलम हो गया है। खेतों में खड़ी बाजरे और धान की फसलें पानी में डूबी गयी हैं, जिसमें बाजरे की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीती रात से हो रही...

Sep 18, 2024 15:12

Firozabad News : फिरोजाबाद में मंगलवार की शाम से हो रही बरसात से तबाही जैसा आलम हो गया है। खेतों में खड़ी बाजरे और धान की फसलें पानी में डूबी गयी हैं, जिसमें बाजरे की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर के रख दिया है। सुबह से लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकले हैं। बारिश है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है।

सड़कें बनीं तालाब 
मूसलाधार बारिश से जनपद में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। शहरों में दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। हर जगह पानी भरा हुआ है। 

थाना, तहसील, हॉस्पिटल पानी पानी
एसपी सिटी ऑफिस में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सरकारी जिला अस्पताल के गेट पर सैलाब सा आया हुआ है। शिकोहाबाद में थाने में घुटने तक पानी भरा हुआ है। तहसील के गेट पर घुटनों से अधिक पानी हो गया है।

बच्चे भी नहीं गए स्कूल
बीती रात से हो रही बारिश के चलते आज बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके हैं। लगातार बारिश से हालात ज्यादा ही खराब होते जा रहे हैं।

फसलें बर्बाद
जनपद में हो रही लगातार बारिश से बाजरे की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। जो फसल पानी में डूब गयी है, उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

Also Read

टाइम टेबल जारी, 23 सितंबर से शुरू होगी नियमित सेवा

19 Sep 2024 04:40 PM

आगरा आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस : टाइम टेबल जारी, 23 सितंबर से शुरू होगी नियमित सेवा

आगरा कैंट से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल अब जारी हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद, यह ट्रेन 23 सितंबर 2024 से नियमित रूप से चलेगी। और पढ़ें