आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में चूक : गंगाजल अर्पित कर लहराया भगवा, हिंदूवादियों ने दी चुनौती...  

गंगाजल अर्पित कर लहराया भगवा, हिंदूवादियों ने दी चुनौती...  
UPT | आगरा का ताजमहल में लहराया भगवा।

Aug 05, 2024 17:35

ताजमहल कहें या तेजो महालय, सावन के शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। ताजमहल की अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की है। इसमें CISF से कहीं न कहीं ताजमहल की सुरक्षा...

Aug 05, 2024 17:35

Agra News : ताजमहल कहें या तेजो महालय, सावन के शुरू होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। ताजमहल की अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की है। इसमें CISF से कहीं न कहीं ताजमहल की सुरक्षा में चूक हुई है। ताजमहल में कभी भी कोई भी विदेशी आकर अपना झंडा फहरा देता है, तो कोई यहां पर पहुंचकर नमाज अदा कर देता है। यही नहीं, कई विदेशी डेलीगेट्स ताज परिसर में अपने राष्ट्र का झंडा फहराते हुए भी दिखाई दिए हैं। पिछले कुछ समय से हिंदूवादी ताजमहल को तेजो महालय बताकर कभी कांवड़ लेकर पहुंचते हैं तो कभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को चकमा देकर ताजमहल में प्रवेश कर गंगाजल अर्पित करते हुए दिखाई देते हैं। तीसरे सोमवार को यानि कि आज भी हिंदूवादियों ने ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए परिसर में प्रवेश ही नहीं किया, बल्कि मुख्य गुंबद के पास गंगाजल अर्पित कर केसरिया ध्वज लहरा दिया। जब तक पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक हिंदूवादी अपना काम कर चुके थे। 

हिन्दूवादियों के निशाने पर ताजमहल
यहां बताना आवश्यक है कि सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त अपने प्रभु को प्रसन्न करने के लिए कुछ भी करने को आतुर रहते हैं। इसी क्रम में आगरा के हिंदूवादी विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए उसे पर गंगाजल अर्पित करने की जिद करते हैं। पहले सोमवार से लेकर आज तीसरे सोमवार तक हिंदूवादी लगातार ताजमहल पर कोई ना कोई प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की सदस्य मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थीं, लेकिन बाहरी सुरक्षा में मौजूद उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने उन्हें कांवड़ को अंदर ले जाने से रोक लिया। इस दौरान हिंदूवादियों की झड़प हुई थी। पुलिस के मनुहार करने के बाद मीरा राठौर कांवड़ लेकर वहां से चली गईं, तब जाकर मामला शांत हुआ था। 

कोर्ट में दायर की याचिका
बीते दिनों अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ताजमहल परिसर में पहुंचकर गुंबद के पास गंगाजल अर्पित करते हुए दिखाई दिए थे। इस घटना के बाद भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पर सवाल खड़े हुए थे। हिंदूवादी लगातार ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए पिछले कई वर्षों से पूजा अर्चना करते हुए दिखाई देते हैं। हिंदूवादियों ने आगरा के जिला एवं सत्र न्यायालय में ताजमहल को तेजो महल बताते हुए एक रिट भी दायर की हुई है। 

ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल
आज सावन के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की मीरा राठौर ने ताजमहल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ताजमहल परिसर में प्रवेश कर पहले पानी की बोतल से ताजमहल पर गंगाजल अर्पित किया और उसके बाद ताजमहल के मुख्य गुंबद पर ही भगवा लहरा दिया। ताज महल परिसर में भगवा कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है, लेकिन हिंदूवादियों के गंगाजल अर्पित करने एवं भगवा लहराने के बाद ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिंदूवादी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ताजमहल की सुरक्षा को सीधे चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद मीरा राठौर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने गिरफ्तार कर लिया और इसकी जानकारी सिविल पुलिस को दे दी। 

हमें कोई नहीं रोक सकता
इस प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा की मीना दिवाकर का कहना है कि हिंदूवादी ताजमहल को तेजो महालय बताते ही नहीं रहे हैं, बल्कि वह तेजो महालय ही है। उन्होंने कहा कि ताजमहल परिसर में जब मुस्लिम पक्ष के लोग नमाज अदा कर सकते हैं तो फिर हिंदू धर्म से जुड़े हुए लोग बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना क्यों नहीं कर सकते। मीना दिवाकर ने कहा कि आगरा पुलिस-प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा हमें रोकने के लिए पूरा जोर लगा दे, लेकिन हिंदूवादी रुकने वाले नहीं हैं। मीना दिवाकर ने आगरा पुलिस- प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि हम सावन के सोमवार को ही नहीं, सालभर के सभी सोमवार को तेजो महालय पर गंगाजल अर्पित करेंगे। बेल पत्र ही नहीं चढ़ाएंगे, बल्कि तेजो महालय में भगवा भी लहराएंगे। इसे करने से हमें कोई रोक नहीं सकता। हमारे संगठन में मीरा राठौर जैसी हजारों कार्यकर्ताएं मौजूद हैं। आगरा पुलिस प्रशासन कितने लोगों को रोकेगा। 

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें