Agra News : जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार, 5 घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में पड़ा रहा शव... 

जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार, 5 घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में पड़ा रहा शव... 
UPT | पुरुष सर्जिकल वार्ड में पड़ा दीनू का शव।

Jun 17, 2024 14:53

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सिस्टम को सुधारने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उनके प्रयासों को पलीता लगाने जुटे हुए हैं। इससे सरकार की छवि...

Jun 17, 2024 14:53

Agra News : एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सिस्टम को सुधारने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। वहीं, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उनके प्रयासों को पलीता लगाने जुटे हुए हैं। इससे सरकार की छवि पर बट्टा लग रहा है। आगरा का जिला अस्पताल इस मामले में अव्वल है। यहां का जिला चिकित्सालय लगातार सुर्खियों और विवादों में रहता है। एक बार फिर जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मरीज दीनू को उसके परिचितों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन दीनू ने जिला अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताया जा रहा है कि 4 घंटे से अधिक समय तक दीनू का शव जनरल वार्ड में पड़ा रहा। जिला अस्पताल के कर्मचारियों की उदासीनता कहें या फिर संवेदनहीनता, कई घंटे गुजरने के बाद भी शव को लेने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। 

दुनिया में तनहां था दीनू
दीनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाले श्याम एवं अन्य व्यक्ति ने बताया कि दीनू का कोई भी रिश्तेदार या परिचित नहीं है। यह रामबाग के घाट पर रहकर वहीं पर ठेली लगाकर गुजर बसर कर रहा था। दीनू ने अत्यधिक शराब पी पीकर अपनी किडनी और लीवर खराब कर ली थी। रामबाग के घाट पर जब लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीनू की मौत हो जाने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने दीनू के शव को कई घंटों तक पुरुष सर्जिकल वार्ड में ही रखा। घंटों तक एम्बुलेंस नहीं मिली। 

पांच घंटे बाद मिली एंबुलेंस
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। दीनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाले श्याम एवं अन्य परिचितों ने बताया कि दीनू का शव पुरुष सर्जिकल वार्ड में ही पड़ा रहा, लेकिन उसको देखने वाला कोई नहीं था। घंटों बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे एंबुलेंस शव को लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब इस तरह की संवेदनहीनता देखने को मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव को एक कोने में रख दिया गया था, जिससे उस पर किसी की नजर ना पड़े। इस बाबत एसआईसी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका
 

Also Read

पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

17 Sep 2024 01:30 AM

फिरोजाबाद फिरोजाबाद से बड़ी खबर : पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रामीणों ने बताया कि नौशहरा में भूरे खां का पटाखा गोदाम है। वह शिकोहाबाद में रहता है। गोदाम में इन दिनों दीपावली को लेकर स्टाक किया जा रहा है। अचानक सोमवार की रात करीब 10 बजे तेजी से ब्लास्ट हुआ और धमाके के साथ पटाखा गोदाम के आसपास के दर्जनभर मकान गिरते चले गए। और पढ़ें