Agra News : यमुना में सेल्फी लेने के दौरान दो दोस्त बहे, एक की मौत, दूसरा सुरक्षित

यमुना में सेल्फी लेने के दौरान दो दोस्त बहे, एक की मौत, दूसरा सुरक्षित
UPT | symbolic

Sep 08, 2024 15:32

इरादत नगर के बसई खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय श्यामू पुत्र नरेंद्र त्यागी और उसके दोस्त राहुल पुत्र अशोक ऋषि पंचमी के स्नान और पूजन के लिए बटेश्वर घाट गए थे। सुबह के समय, दोनों यमुनाजी में स्नान कर रहे थे और सेल्फी लेने लगे। इस दौरान…

Sep 08, 2024 15:32

Agra News : आगरा जिले के बाह तहसील स्थित बटेश्वर घाट पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक दुखद घटना घटी। यमुना नदी में नहा रहे दो दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में पानी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को समय पर बचा लिया गया।

यमुना में सेल्फी के दौरान दो दोस्त बह गए
जानकारी के अनुसार, इरादत नगर के बसई खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय श्यामू पुत्र नरेंद्र त्यागी और उसके दोस्त राहुल पुत्र अशोक ऋषि पंचमी के स्नान और पूजन के लिए बटेश्वर घाट गए थे। सुबह के समय, दोनों यमुनाजी में स्नान कर रहे थे और सेल्फी लेने लगे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों यमुना नदी में डूब गए। 

मौके पर पहुंचे गोताखोर
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिससे स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने राहुल को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन श्यामू गहरे पानी में चला गया और बह गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और श्यामू की तलाश शुरू की। दो घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने श्यामू का शव बरामद कर लिया। 

एक की मौत, दूसरा सुरक्षित
एसओ आरपी सिंह ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है और युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ परिवार भी इस दुःखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है।

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें