सात फेरे लेने से दो दिन पहले एक युवती के सपने उस समय काफूर हो गए जब लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष से दहेज की मांग कर दी...
Agra News : शादी होने से दो दिन पहले मामला पहुंचा थाने, जानिए क्या है मामला
Jul 11, 2024 18:16
Jul 11, 2024 18:16
मामला पहुंचा थाने
जानकारी के अनुसार, थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी एक युवती की बरात आने से महज दो दिन पहले टूट गई। आरोप है कि वर पक्ष ने अचानक दहेज की बड़ी मांग कर दी, जिसे पूरा करने में कन्या पक्ष असमर्थ था। मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद मुकदमा लिखे जाने की तैयारी हो गई। लेकिन लड़की वालों ने कानूनी कार्रवाई के बजाय अपना खर्च वापस लिए जाने पर जोर दिया और आनन-फानन में युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। अब पूर्व निर्धारित तिथि 12 जुलाई को ही दूसरा दूल्हा बरात लेकर पहुंचेगा।
12 जुलाई को आनी थी बारात
युवती की शहर के एक क्षेत्र निवासी युवक के साथ विगत आठ जुलाई को ही सगाई-लग्न की रस्म पूरी हुई थी और विवाह के लिए 12 जुलाई की तिथि तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि अचानक लड़के वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग रख दी। मांग सुनकर कन्या पक्ष के लोग सकते में आ गए। बाद में पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कन्या पक्ष को उसका अधिकांश खर्चा वापस मिल गया।
Also Read
23 Oct 2024 03:39 PM
आगरा सहित पूरे प्रदेश में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही अवैध शराब एवं नशीले पेय पदार्थ की बिक्री कुछ अधिक होने लगती है। आगरा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, यहां से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी होती है... और पढ़ें