आगरा मथुरा और राजस्थान के भरतपुर को जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक का लोड रहता है। ताज महल और आगरा किला दर्शन कर कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और फतेहपुर सीकरी एवं राजस्थान के भरतपुर जाने...
आगरा से अच्छी खबर : आसान होगा मथुरा और भरतपुर का सफर, बाईपास का रास्ता साफ, जानें डिटेल...
Jul 02, 2024 18:32
Jul 02, 2024 18:32
निर्माण पर आएगी 105 करोड़ की लागत
बताया जा रहा है कि कचौरा रोड से होते हुए अछनेरा साधन मार्ग से अछनेरा भरतपुर मार्ग तक पांच किलोमीटर लंबा बाईपास बनने जा रहा है। इसकी लागत 105 करोड़ प्रस्तावित की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस मार्ग से धर्मस्थली मथुरा और ताजमहल के लिए ट्रैफिक रहता है, जिन्हें जाम से निजात मिल सकेगी। आगरा-भरतपुर मार्ग पर स्थित अछनेरा कस्बे की आबादी एक लाख से अधिक है। बीच कस्बे से होकर आगरा-भरतपुर मार्ग गुजर रहा है। अधिक यातायात और बाजार होने के कारण अक्सर जाम के हालात रहते हैं। इसी मार्ग से ब्लाक कार्यालय अछनेरा और अनाज मंडी लोगों का आना जाना होता है। अधिकतर लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
पांच किलोमीटर लंबा होगा बाईपास
स्थानीय लोगों के साथ ही ताजमहल और मथुरा जाने वाले यात्रियों को जाम से दो चार होना पड़ता है। इसका समाधान होने जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बराबर से कचौरा मार्ग से होते हुए आगरा−मथुरा रेल लाइन के पास से होते हुए अछनेरा साधन पर बाईपास मिलेगा। यहां से भरतपुर मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। आगरा बिचपुरी अछनेरा मार्ग से भरतपुर मार्ग, फिरोजाबाद फतेहाबाद सैंया किरावली भरतपुर (राज्य मार्ग 143) मार्ग अछनेरा फरह मार्ग को जोड़ता हुआ, अछनेरा में जाने से डायवर्ट करेगा। इससे लंबे समय तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ ही जयपुर, भरतपुर व राजस्थान के अन्य शहरों के यातायात के साथ ही नेशनल हाइवे 19, 21 एवं तीन का भी यातायात इस मार्ग से निरंतर गुजरता है। पांच किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए चार किलोमीटर लंबाई के लिए आठ हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण के साथ नवनिर्माण कराया जाएगा।
ये है डिटेल
- 5 किलोमीटर लंबाई
- 23 करोड़ से भूमि अधिग्रहण
- 50 लाख रुपये से यूटिलिटी शिफ्टिंग
- 82.26 करोड़ से सिविल कार्य
- प्रस्तावित चौड़ाई 10 मीटर
अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार के अनुसार, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी बाबूलाल लगातार प्रयास कर रहे हैं। बाईपास का निर्माण अत्यधिक आवश्यक है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि कस्बा अछनेरा ही नहीं, किरावली, मथुरा, फरह के साथ ही स्थानीय स्तर पर सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बाईपास के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। लागत से लेकर लंबाई आदि सभी से संबंधित प्रस्ताव तैयार है। विभागीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Also Read
7 Jul 2024 08:19 PM
बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें