खास खबर : उदयपुर वंदे भारत पर विवाद, कोटा और आगरा रेल डिवीजन के कर्मचारी आमने-सामने

उदयपुर वंदे भारत पर विवाद, कोटा और आगरा रेल डिवीजन के कर्मचारी आमने-सामने
UPT | आगरा उदयपुर सिटी वंदे भारत पर विवाद।

Sep 03, 2024 16:30

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे ने इसी क्रम में देश के प्रमुख पर्यटक स्थल आगरा और उदयपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत की शुरुआत की है। सोमवार...

Sep 03, 2024 16:30

Agra News : वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे ने इसी क्रम में देश के प्रमुख पर्यटक स्थल आगरा और उदयपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत की शुरुआत की है। सोमवार को उदयपुर से चली वंदे भारत आगरा पहुंची। आगरा के लिए यह तीसरी वंदे भारत है। इससे पहले हजरत   निजामुद्दीन-रानी कमलापति (वंदे भारत) और हजरत निजामुद्दीन खजुराहो (वंदे भारत) यहां से गुजर रही है। 

क्या है पूरा मामला
आगरा से उदयपुर जाने वाले और उदयपुर से आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए यह खबर बेशक सुखद हो, लेकिन इस वंदे भारत ट्रेन के शुरू करने के साथ ही रेलवे के दो डिवीजन की महत्वाकांक्षाएं एक दूसरे पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। दोनों डिवीजन के लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर की पूरी लॉबी आमने-सामने आ गई है। जयपुर से आगरा पहुंची वंदे भारत का असर भी देखने को मिला। आगरा रेल डिवीजन के कर्मचारियों ने कोटा डिवीजन के कर्मचारियों का जमकर विरोध किया। आगरा रेल डिवीजन के तमाम लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर का कहना है कि आखिर हमेशा आगरा के कर्मचारियों के साथ ही छलावा क्यों होता है। गतिमान एक्सप्रेस हो या फिर वंदे भारत, हर बड़ी ट्रेन एवं प्रमुख ट्रेनों के संचालन में आगरा रेल डिवीजन के कर्मचारियों के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता रहा है। उदयपुर सिटी और आगरा कैंट वंदे भारत इसका साक्षात प्रमाण है। 

ये है टाइमिंग
बताते चलें कि आगरा को सौगात में दी गई वंदे भारत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से 15:03 पर चलेगी, जो गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा जंक्शन, बूंदी चंदेरिया, मालवीय जंक्शन, राणा प्रताप नगर के बाद रात को 23:45 पर 611 किलोमीटर की दूरी तय कर  उदयपुर सिटी पहुंचेगी। जबकि यही वंदे भारत उदयपुर सिटी से आगरा के लिए सुबह 5:45 पर चलेगी जो आगरा कैंट पर दोपहर 14:30 पर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आगरा से उदयपुर के लिए एसी चेयर का किराया 1560 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव श्रेणी के लिए 2895 रुपये देना होगा। 

क्या कहती हैं पीआरओ
आगरा रेल डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन चलती है। इसके साथ ही हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत के लिए भी 6 दिन ही निर्धारित है। जब के आगरा कैंट से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली वंदे भारत मात्र सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस ट्रेन के संचालन के लिए सोमवार, गुरुवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें