आगरा में सीएम : ताजनगरी पहुंचे योगी आदित्यनाथ, प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित

ताजनगरी पहुंचे योगी आदित्यनाथ, प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित
UPT | योगी आदित्यनाथ

Apr 03, 2024 13:49

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी के लिए वह आज बुधवार को आगरा पहुंचे है। जहां वह चुनावी अभियान की...

Apr 03, 2024 13:49

Agra News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसी के लिए वह आज बुधवार को आगरा पहुंचे है। जहां वह चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से करने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ आगरा में एक जनसभा के साथ सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद CM आगरा से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीसरे चरण में होगी वोटिंग
आगरा में तीसरे चरण में वोटिंग होनी है। जिसके लिए आगरा में भाजपा ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया हैं। आगरा सुरक्षित से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर पर पार्टी ने दांव खेला है।

'श्रेष्ट भारत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में वर्तमान में जो चुनावी लड़ाई चल रही है ये बहुत स्पष्ट है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट वाले लोग हैं और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं।
 
एक तरफ तरफ जातिवाद का नारा देकर समाजित ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाले लोग हैं दूसरी तरफ राष्ट्रवाद के आधार पर एक श्रेष्ट भारत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी है।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें