विवाहिता को पेड़ से बांधकर पीटा : मूकदर्शक बने रहे गांववाले, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मूकदर्शक बने रहे गांववाले, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UPT | विवाहिता को पेड़ से बांधकर पीटा

Jun 07, 2024 14:55

अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने एक विवाहित को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया कि सुनकर लोगों की रूह कांप गई।

Jun 07, 2024 14:55

Short Highlights
  • युवती को दी तालिबानी सजा
  • विवाहिता को पेड़ से बांधकर पीटा
  • सुनकर कांप गई लोगों की रूह
Aligarh News : अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने एक विवाहित को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया कि सुनकर लोगों की रूह कांप गई। युवती को उसके ससुराल के लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा। गांववाले यह सब मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल ये घटना अलीगढ़ जिले के अतरौली इलाके की है। यहां एक यवुती की शादी सूरतगढ़ के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। शादी में युवती के पिता ने दान-दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही युवती के ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। युवती पर मायके से और अधिक दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। उसके साथ ससुराल के लोग जमकर मारपीट भी करते थे।
 
पेड़ से बांधकर की पिटाई
दहेज के लिए ही युवती के ससुरालवालों ने उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई भी की। इस तालिबानी सजा के बारे में जिसने भी सुना, दंग रह गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ से बंधी हुई युवती के आस-पास गांव की अन्य महिलाएं भी बैठीं हैं, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की। पूरा गांव मूकदर्शक बनकर ये सब देखता रहा।

ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
मामले की जानकारी जैसे ही विवाहिता के मायके वालों को हुई, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बंधन से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने ससुर और देवर पर छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read

हाथरस पहुंचकर खुद संभाला मोर्चा, बारिश के बीच घटनास्थल का भी किया मुआयना 

3 Jul 2024 01:42 PM

हाथरस एक्शन में सीएम योगी : हाथरस पहुंचकर खुद संभाला मोर्चा, बारिश के बीच घटनास्थल का भी किया मुआयना 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को स्वयं हाथरस पहुंचे और यहां उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और फिर सीएम योगी सीधे हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए... और पढ़ें