Aligarh News : गंगा दशहरे पर स्नान के दौरान चार बच्चियों सहित पांच की मौत, परिवारों में पसरा मातम 

गंगा दशहरे पर स्नान के दौरान चार बच्चियों सहित पांच की मौत, परिवारों में पसरा मातम 
फ़ाइल फोटो | चार बच्चियों सहित पांच की मौत।

Jun 17, 2024 01:08

गंगा दशहरा के अवसर पर अलीगढ़ में गंगा घाटों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। भक्त तड़के चार बजे भोर से ही खासकर महिलाएं परिवार और बच्चो के साथ गंगा स्नान करने घर से निकल पड़ी थी। गंगा आस्था का वो पवित्र नाम है।

Jun 17, 2024 01:08

Aligarh News : गंगा दशहरा के अवसर पर अलीगढ़ में गंगा घाटों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। भक्त तड़के चार बजे भोर से ही खासकर महिलाएं परिवार और बच्चो के साथ गंगा स्नान करने घर से निकल पड़ी थी। गंगा आस्था का वो पवित्र नाम है। जिसका नाम लेने मात्र से आत्मा तृप्त और पवित्र हो जाता है। पाप नसीनी मां गंगा के पवित्र जल में स्नान करने से पापी व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं। ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबने से चार बच्चियों सहित पांच की मौत हो गईं। इनमें से दो चचेरी बहनों सहित तीन बच्चियां पॉलीमुकीमपुर थाने के गांव दीनापुर में डूबीं। एक बच्ची सांकरा गंगा घाट में और एक युवक नरौरा में गंगा स्नान करते हुए डूबा। 

गंगा में स्नान करने के दौरान पांच की मौत
जानकारी के मुताबिक, दीनापुर गांव के रहने वाले सत्यपाल की नौ वर्षीय बेटी रूबी, महेंद्र की दस वर्षीय पुत्री दामिनी और दीपक की बेटी राजश्री (उम्र-7वर्ष) दोपहर करीब गांव के बाहर गंगा नदी के कच्चे घाट पर स्नान करने गई थीं। साथ में गांव का ही एक लड़का था। दोपहर में करीब दो बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी। इस पर उसे बचाने की कोशिश में तीनों ही गहराई में चले जाने से डूब गईं। पास ही पशु चरा रहे एक लड़के ने शोर मचाया तो गांव के राजवीर दौड़कर वहां पहुंचे और तीनों को खोजकर पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सासें थम चुकी थीं। रूबी और दामिनी चचेरी बहनें थीं, जबकि राजश्री उनकी बुआ की बेटी थी।

गहरे पानी में चले जाने से आलोक डूब गया
अतरौली संवाद के गांव उस्मानपुर का रहने वाला 18 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ गंगा दशहरा पर नरौरा में गंगा स्नान करने गया था। वहां पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर लोगों ने गोतोखोरों को बुलाया। काफी देर तक प्रयास के बाद आलोक का शव ही पानी के बाहर आ सका। 

अस्पताल ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के मुताबिक, दादों क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे सांकरा के रहने वाले चोब सिंह की बेटी चार वर्षीय सौम्या स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। उसे डूबता देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल प्रयास कर बाहर निकाला, लेकिन शरीर के अंदर पानी भरने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए छर्रा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Also Read

विद्युत लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

25 Jun 2024 08:14 PM

हाथरस हाथरस में दर्दनाक हादसा : विद्युत लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित गांव नगला सड़क में एक मकान की दीवार का निर्माण करते समय मकान के ऊपर से जा रही विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई... और पढ़ें