Aligarh News : एक दशक में तीन गुना बढ़ी भाजपा सांसद की संपत्ति, 35 साल बाद हुए ग्रेजुएट...

एक दशक में तीन गुना बढ़ी भाजपा सांसद की संपत्ति, 35 साल बाद हुए ग्रेजुएट...
UPT | भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम नामांकन करते हुए

Apr 04, 2024 17:19

अलीगढ़ में तीसरी बार भाजपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए सांसद सतीश गौतम के परिवार की संपत्ति पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ गई। उनके परिवार की संपत्ति में 10.85 करोड़...

Apr 04, 2024 17:19

Short Highlights
  • नामांकन हलफनामे में किया खुलासा 
  • 32 साल बाद इंटर की परीक्षा पास की 
  • जमीन जायदाद में हुआ इजाफा 
Aligarh News : अलीगढ़ में तीसरी बार भाजपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए सांसद सतीश गौतम के परिवार की संपत्ति पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ गई। उनके परिवार की संपत्ति में 10.85 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। साल 2014 में पूरे परिवार के पास 5.21 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति थी। अब 16.06 करोड़ रुपए पहुंच गई। सांसद सतीश गौतम की खुद के साथ पत्नी मीनाक्षी गौतम की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। सांसद के पास 81 लाख की चल संपत्ति व पत्नी के पास 1.35 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सांसद और पत्नी पर 4.75 करोड़ का कर्ज भी बढ़ा है। सांसद सतीश गौतम ने इस बार शपथ पत्र में बेटे रक्षक गौतम और रजत गौतम की संपत्ति को शामिल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उनके बालिग होने के चलते जानकारी नहीं दी गई है।

नामांकन हलफनामे में किया खुलासा 
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी और सांसद सतीश गौतम ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। सांसद के पास 15 लाख रुपए के वाहन हैं। वहीं, अचल संपत्ति के रूप में सांसद सतीश गौतम के पास अलीगढ़ में फ्लैट, दुकान, भूखंड के साथ ही दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में आवास भी हैं। सांसद के पास एक रिवाल्वर भी है। सतीश गौतम के पास स्कार्पियो कार, बाइक, स्कूटर है।  

32 साल बाद इंटर की परीक्षा पास की
सांसद की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ है। वहीं, उन्होंने अपनी शैक्षिक डिग्रियों में भी इजाफा किया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान सांसद सतीश गौतम ने शपथ पत्र में खुद को हाईस्कूल पास बताया था। 51 साल के सतीश गौतम साल 1988 में मथुरा के पटलोनी में श्री कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद सन 2020 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) से इंटर की परीक्षा पास की। स्नातक की परीक्षा 2023 में स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पास की है। सांसद ने हाईस्कूल करने के बाद 32 साल के बाद इंटर व ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की है। 

जमीन जायदाद में हुआ इजाफा
नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में सांसद ने संपत्ति के साथ शैक्षिक योग्यता का भी खुलासा किया है। सांसद की अचल संपत्ति यानी जमीन जायदाद में साल दर साल इजाफा हुआ है। सांसद सतीश गौतम की पत्नी भी करोड़पति हैं। सांसद सतीश गौतम और उनकी पत्नी के नाम अलग-अलग बैंकों में कुल 12 खाते हैं। सांसद के पास करीब आठ लाख 22 हजार मूल्य का सोना है। जबकि पत्नी मीनाक्षी के पास 29 लाख 10 हजार रुपये मूल्य का सोना है। पत्नी मीनाक्षी के नाम पांच करोड़ 19 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है।

Also Read

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक जख्मी, जानें कैसे हुई दुर्घटना...

26 Jul 2024 04:01 PM

हाथरस Hathras News : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक जख्मी, जानें कैसे हुई दुर्घटना...

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एटा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक टेंपो दूसरे वाहन से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल... और पढ़ें