कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बोले  : पहले की सरकारों में लेखपाल व सिपाहियों की भर्ती के रेट लिस्ट तय थे, आज निष्पक्षता से हो रही है नियुक्ति 

 पहले की सरकारों में लेखपाल व सिपाहियों की भर्ती के रेट लिस्ट तय थे, आज निष्पक्षता से हो रही है नियुक्ति 
UPT | कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र सौंपते

Jul 10, 2024 14:08

यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पहले की सरकारों में बार-बार भर्ती लिस्ट चिपका करती थी और फटा करती थी। लिस्ट बदल जाती थी। भर्तियों के रेट लिस्ट बंधे हुए थे

Jul 10, 2024 14:08

Short Highlights
  • यूपी में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिये गये
  • लेखपाल निष्पक्षता से किसानों के लिए काम करेंगे 
Aligarh News : यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पहले की सरकारों में बार-बार भर्ती लिस्ट चिपका करती थी और फटा करती थी। लिस्ट बदल जाती थी। भर्तियों के रेट लिस्ट बंधे हुए थे। लेखपाल और सिपाही की भर्ती के रेट लिस्ट तय  होते थे । लेकिन आज वहीं उत्तर प्रदेश पूरे देश में उदाहरण बना हुआ है। दूसरे प्रदेशों के हाईकोर्ट में भी कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भर्ती हो रही है। इसी तरीके से होनी चाहिए। वहीं से नियुक्ति पत्र और वहीं से पोस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। किसी का कोई हस्तक्षेप न पोस्टिंग में है न ही नियुक्ति में है।  बहुत निष्पक्षता से काम किया जा रहा है। 

यूपी में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिये गये

बुधवार को अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मौजूद थे। जिन्होंने 77 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं, दो लेखपालों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रदेश में 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। 

लेखपाल निष्पक्षता से किसानों के लिए काम करेंगे 

कलेक्ट्रेट में लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए जाते समय सभी नवनियुक्त लेखपालों से अनुरोध किया गया की जिस विश्वास के साथ सरकार ने और शासन ने आपको निष्पक्षता के साथ भर्ती किया है। उसी तरह से आप निष्पक्षता से किसानों के साथ न्याय कर सेवा करेंगे। गांव में 75 प्रतिशत झगड़ा जमीन के ही होते हैं। नाजायज कब्जे चकरोड नापने जैसे मामले के झगड़े होते हैं। जिन्हें लेखपाल सूझ बूझ से निपटायेंगे । 

Also Read

लिंटर गिरने से मजदूर की मौत, तीन घायल

23 Oct 2024 10:34 AM

एटा एटा में पुराने मकान को तोड़ते समय हादसा : लिंटर गिरने से मजदूर की मौत, तीन घायल

एटा जिले में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। भुर्जियों वाली गली के पास शिकोहाबाद रोड पर स्थित एक जर्जर मकान का लिंटर अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की जान चली गई और पढ़ें