स्वामी रामभद्राचार्य पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना बरला पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
Aligarh News : स्वामी रामभद्राचार्य पर विवादित टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Feb 07, 2024 17:21
Feb 07, 2024 17:21
- राम भद्राचार्य के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी
युवक ने अपने संबोधन में जय भीम और जय संविधान का उद्बोधन भी किया है। सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी गई है कि यह युवक अलीगढ़ के सुखरावली गांव का रहने वाला है, जो थाना बरला क्षेत्र में आता है। इसकी इंस्टाग्राम आईडी डेविड कुमार के नाम से है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वही, हिंदूवादी संगठनों ने युवक के अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर थाना बरला पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें युवक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रकरण में थाना बरला में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही, मामले को लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। स्वामी रामभद्राचार्य अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। जाति विशेष को लेकर वह बात भी करते हैं। जिसको लेकर के विवाद भी खड़ा हो चुका है, हालांकि रामभद्राचार्य ने इसको लेकर के सफाई भी दी है।
Also Read
27 Oct 2024 07:27 PM
हाथरस जिले में एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी की छापा मारा है।जीएसटी की टीम की छापेमारी से अन्य फैक्ट्रियों के संचालक अपनी फैक्ट्रियां बंद करके वहां से चले गए। और पढ़ें