अलीगढ़ के खैर इलाके में मुख्यमंत्री की जनसभा : होने वाले उपचुनाव के लिए CM ने झोंक दी है ताकत

 होने वाले उपचुनाव के लिए CM ने झोंक दी है ताकत
UPT | खैर विधान सभा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

Aug 28, 2024 09:10

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ के खैर इलाके में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह रोजगार मेले में 5000 युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र सौंपेंगे। रोजगार मेले में 50 कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Aug 28, 2024 09:10

Short Highlights
  • लोक सभा चुनाव में खैर इलाके में सपा- कांग्रेस प्रत्याशी को मिले थे ज्यादा वोट
  • खैर विधान सभा में होने है उपचुनाव
  • राष्ट्रीय लोक दल का इलाके में है अच्छा प्रभाव 
Aligarh news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ के खैर इलाके में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह रोजगार मेले में 5000 युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र सौंपेंगे। रोजगार मेले में 50 कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:00 तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, करीब 3:00 बजे ग्राम उदयगढ़ी  स्थित हैलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 


लोक सभा चुनाव में खैर इलाके में सपा- कांग्रेस प्रत्याशी को मिले थे ज्यादा वोट
 
खैर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को खैर विधानसभा क्षेत्र में झटका लगा था। भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को सपा - कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह से 1401 वोट कम मिले थे। वहीं भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव की तरह जीत की उम्मीद थी। तब भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि 74341 मतों से जीते थे। वहीं, लोकसभा चुनाव में आए परिणामों से भाजपा में खलबली मचा दी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अन्नू आजाद, जिला कार्यालय मंत्री अमित चौधरी और जट्टारी के चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके मनवीर चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

खैर विधान सभा में होने है उपचुनाव

खैर विधानसभा क्षेत्र जाट बाहुल्य इलाका है। सीट आरक्षित है, लेकिन यहां हर पार्टी की नजर जाट वोट बैंक पर रहती है। भाजपा विधायक अनूप बाल्मीकि के हाथरस सांसद बनने के बाद खैर विधानसभा सीट खाली है। और यहां उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा अपनी सीटिंग सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। सपा और कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में इस इलाके में अच्छा वोट मिला था। 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जो की यह उपचुनाव तय करेगा कि जनता की दिशा और दशा क्या है, हालांकि योगी आदित्यनाथ ने उप चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। 

राष्ट्रीय लोक दल का इलाके में है अच्छा प्रभाव 

खैर में जाट वोट करीब एक लाख 15 हजार है, वहीं ब्राह्मण 50 हजार, जाटव 40 हजार, ठाकुर 30 हजार, अन्य अनुसूचित जातियां 25 हजार, मुस्लिम 30 हजार , वैश्य 25 हजार हैं। जाट वोटरों की संख्या अधिक होने से राजनीति इन्हीं के इर्द-गिर्द होती है। वहीं, जाट बिरादरी को जोड़ने के लिए इलाके में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का निर्माण भी कराया गया, हालांकि यहां राष्ट्रीय लोकदल का भी अच्छा प्रभाव है। जयन्त चौधरी खैर क्षेत्र में आते रहते हैं और उनकी बुआ ज्ञानवती यहां से भारतीय जनता पार्टी से 1996 में जीत दर्ज की थी।

Also Read

करंट की चपेट में आने से पॉलीटेक्निक कर्मी की हुई मौत, सबमर्सिबल चलाते समय हुआ हादसा

13 Sep 2024 07:21 PM

हाथरस Hathras News : करंट की चपेट में आने से पॉलीटेक्निक कर्मी की हुई मौत, सबमर्सिबल चलाते समय हुआ हादसा

हाथरस में आज एमजी पॉलिटेक्निक के एक कर्मचारी की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। और पढ़ें