ऑथर A K Sharma

Etah News : पुलिस ने जुआ के अड्डे पर मारा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस ने जुआ के अड्डे पर मारा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Aug 17, 2024 21:10

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारकर जीत-हार की बाजी लगाते हुए...

Aug 17, 2024 21:10

Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारकर जीत-हार की बाजी लगाते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 3530 रुपए व ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस ने की छापेमारी     
जानकारी के अनुसार, एटा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर जुआरियों और सटोरियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस ग्राम पिरौदा में जुआ के अड्डे पर छापा मारी की कार्रवाई की गई। 

3530 रुपये बरामद
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरप्तार किया गया। उनके कब्जे से 3530 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए गए। वहीं गिरफ्तार किए गए जुआरी में हरिशंकर, योगेश, पन्ना लाल, राकेश, महेश शामिल है।

Also Read

 चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई - रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

21 Sep 2024 07:57 PM

अलीगढ़ जाम से बचाने की नगर निगम की कवायद : चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई - रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

शहर में अव्यस्थित ई रिक्शों के चौराहे पर खड़े होने के कारण आम नागरिकों को जाम जैसी परेशानी जूझना पड़ता है। इससे निज़ात दिलाने के लिये नगर निगम कवायद कर रहा है। और पढ़ें