प्राथमिक विद्यालय में हंगामा : प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
UPT | प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र के बीच हुई मारपीट

Sep 23, 2024 12:47

शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका के बीच तीखी बहस हुई और प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया...

Sep 23, 2024 12:47

Short Highlights
  • एटा के प्राथमिक विद्यालय में हंगामा
  • प्राधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच मारपीट
  • स्कूल का ताला खोलने को लेकर बढ़ा विवाद
Etah News : जलेसर के तहसील क्षेत्र में स्थित सरायनीम के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को बड़ा हंगामा हो गया। जहां शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापिका के बीच तीखी बहस हुई और प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। प्रधानाध्यापिका ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद शिक्षामित्र को हिरासत में लिया गया।

स्कूल खोलने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, शिक्षामित्र भंवर सिंह और प्रधानाध्यापिका संगीता रानी के बीच रविवार को प्राथमिक विद्यालय सरायनीम में विवाद हुआ। एक अन्य शिक्षामित्र, पुष्पेंद्र कुमार, ने बताया कि संगीता रानी अक्सर विद्यालय के स्टाफ के साथ असभ्य व्यवहार करती हैं। रविवार क भी जब साक्षर परीक्षा चल रही थी, भंवर सिंह सुबह लगभग 9 बजे विद्यालय पहुंचे, लेकिन चाबी न मिलने के कारण उन्हें बाहर ही बैठना पड़ा। जब संगीता रानी आधा घंटे बाद वहां पहुंचीं, तो उन्होंने भंवर सिंह से पूछा कि विद्यालय क्यों नहीं खोला गया। भंवर सिंह ने उन्हें बताया कि उनके पास चाबी नहीं है।
शिक्षामित्र पर मारपीट का आरोप
इस बातचीत के दौरान संगीता रानी ने भंवर सिंह को थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस विवाद के कारण विद्यालय में काफी हलचल मच गई। प्रधानाध्यापिका ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने भंवर सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया।

पुलिस ने शिक्षामित्र को किया गिरफ्तार
वहीं मामला दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर भंवर सिंह के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। इस घटना ने विद्यालय के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।

ये भी पढ़ें- मथुरा के श्रीराम मंदिर पर हमला : पुजारी से मारपीट करने का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Also Read

मासूम का शव कार में डालकर भागता रहा स्कूल संचालक, जानें क्या है बीजेपी कनेक्शन...

23 Sep 2024 01:40 PM

हाथरस Hathras News : मासूम का शव कार में डालकर भागता रहा स्कूल संचालक, जानें क्या है बीजेपी कनेक्शन...

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सड़क पर दौड़ती कार से पुलिस ने एक छात्र का शव बरामद किया है। बीजेपी का झंडा लगी कार में हॉस्टल संचालक छात्र के शव को लेकर जा रहा था। परिजनों ने कार का पीछा कर सड़क पर... और पढ़ें