Hathras News : पुलिस की पिटाई से आहत किसान ने दी जान, 3 दिनों तक टार्चर करने का आरोप...

पुलिस की पिटाई से आहत किसान ने दी जान, 3 दिनों तक टार्चर करने का आरोप...
फ़ाइल फोटो | संजय सिंह।

Jun 23, 2024 01:39

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद पुलिस पर आगरा के एक किसान को थाने बुलाकर पीटने का आरोप लगा है। थाने में हुई पिटाई और बेइज्जती से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि...

Jun 23, 2024 01:39

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद पुलिस पर आगरा के एक किसान को थाने बुलाकर पीटने का आरोप लगा है। थाने में हुई पिटाई और बेइज्जती से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि 45 वर्षीय किसान संजय सिंह का साला हाथरस से एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। जिसके चलते पुलिस ने संजय सिंह को थाने ले जाकर पीटा और बाद में धारा 151 की कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आगरा के किसान संजय सिंह के साले पर एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप है। उस मामले में हाथरस के सादाबाद थाने की पुलिस संजय सिंह को पकड़ कर ले आई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसे तीन दिनों तक थाने में रखा। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की। यह भी आरोप है कि सादाबाद पुलिस ने किसान संजय सिंह से कहा था कि 22 जून तक अपने साले और लड़की लेकर थाने में हाजिर कर देना, वरना अंजाम बुरा होगा। पुलिस की कार्रवाई से आहत आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव रूपधनू निवासी संजय सिंह ने आज शनिवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पेड़ से उतारने लगी, लेकिन  गांव वालों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया। गांव वाले आरोपी सादाबाद थाने के दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 

किसान को टार्चर कर रही थी पुलिस
मृतक किसान के परिजनों के मुताबिक, हाथरस जिले की सादाबाद थाने की पुलिस आगरा के किसान संजय सिंह को टॉर्चर कर रही थी। 9 जून की रात संजय को सादाबाद पुलिस उठाकर ले गई थी। 11 जून तक पुलिस ने संजय को थाने में रखा था। फिर शांतिभंग की धारा में चालान कर छोड़ा था। संजय को हिदायत दी गई कि 22 जून तक लड़की मिल जानी चाहिए। अपने साले और लड़की को 22 जून तक थाने में हाजिर कर देना, वरना ठीक नहीं होगा। आज 22 जून को आखिरी दिन था। संजय ने पुलिस के डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विधायक ने दिया मदद का भरोसा
शनिवार की सुबह संजय ने गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना पर SSP डॉ. सुकन्या शर्मा, डीसीपी केशव चौधरी, एसीपी सिटी राम प्रवेश राय, सर्किल फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आगरा के एत्मादपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मपाल ने कहा कि संजय को सादाबाद थाने में रखा गया था। उसका उत्पीड़न किया गया। ये भी संज्ञान में आया कि दरोगा ने रिश्वत भी ली। जो भी दरोगा या SO दोषी होगा, उस पर कार्रवाई कराएंगे। पीड़ित परिवार बहुत गरीब है, जो भी उनकी आर्थिक मदद होगी वो की जाएगी।

Also Read

हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

3 Jul 2024 01:54 AM

एटा Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें