उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jul 03, 2024 06:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jul 03, 2024 06:00

Short Highlights

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : काम ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना हुए कर्मचारी
उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी आई है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर ने आज 'Uttar Pradesh Times' से इस परियोजना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। काम पिछड़ने के कारण तीन महीने का ग्रेस पीरियड कंपनी को दिया गया है। अब सीईओ ने कमान खुद संभाल ली है। निर्माण से जुड़े कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

24 जनपद अतिसंवेदनशील और 16 जिले संवेदनशील घोषित
मानसून के दाखिल होने के साथ ही जनजीवन पर इसका असर पड़ने लगा है। राजधानी लखनऊ सहित कई जगह शुरुआती बारिश में ही जहां जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ नदियों के जलस्तर में भी इजाफा देखने को मिलेगा। प्रदेश में हर वर्ष गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू आदि नदियों का विभिन्न जनपदों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है। इसके अलावा सीमावर्ती राज्यों से बैराज से पानी छोड़ने के कारण भी नदियां उफान पर पहुंचकर तबाही लाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी से अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट रहने के आदेश दिये हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

आसान होगा मथुरा और भरतपुर का सफर
आगरा मथुरा और राजस्थान के भरतपुर को जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक का लोड रहता है। ताज महल और आगरा किला दर्शन कर कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और फतेहपुर सीकरी एवं राजस्थान के भरतपुर जाने वाले मार्ग पर अत्यधिक भार रहता है। कस्बा अछनेरा में इस जाम की समस्या से राहगीरों एवं कस्बा के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से बाईपास की मांग कर रहे हैं। भाजपा के स्थानीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने बाईपास के प्रयास तेज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कचौरा रोड से होते हुए अछनेरा साधन मार्ग से अछनेरा भरतपुर मार्ग तक पांच किलोमीटर लंबा बाईपास बनने जा रहा है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बुंदेलखंड का पहला कन्वेंशन सेंटर सितंबर में शुरू होगा
पॉलिटेक्निक मैदान में बन रहा बुंदेलखंड का पहला कन्वेंशन सेंटर सितंबर में शुरू हो जाएगा। दो हजार लोगों की क्षमता वाले इस केंद्र का निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) करा रहा है। सेंटर बनने के बाद यहां सम्मेलन, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे झांसी और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़े आयोजनों के लिए एक नया और अत्याधुनिक स्थान उपलब्ध होगा। पुरुष पॉलिटेक्निक के पीछे 22 एकड़ भूमि पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 30 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस सेंटर में एक बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिसे कई भागों में बांटा जाएगा ताकि एक साथ पांच से छह कार्यक्रम हो सकें।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यमुना प्राधिकरण का बड़ा ऐलान
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की घोषणा की है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस महीने में कुल 13 भूखंड आवंटन योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। ये योजनाएं तीन चरणों में 5 जुलाई, 10 जुलाई और 15 जुलाई को घोषित की जाएंगी। आवंटन प्रक्रिया विभिन्न योजनाओं के लिए अलग-अलग होगी, जिसमें ड्रॉ, साक्षात्कार और ऑनलाइन बोली शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य यमुना सिटी में व्यापक विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें आवास, स्वास्थ्य सेवा, वाणिज्यिक गतिविधियां और बुनियादी ढांचा शामिल हैं। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए यमुना प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read

पंजाब नेशनल बैंक में 2700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

5 Jul 2024 10:23 AM

नेशनल PNB Recruitment : पंजाब नेशनल बैंक में 2700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर में 2700 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है और 14 जुलाई तक चलेगी। और पढ़ें