Hathras News : भारत में चलता था रावण के चेहरे वाला डाक टिकट, जानिये कब जारी किया गया था... 

भारत में चलता था रावण के चेहरे वाला डाक टिकट, जानिये कब जारी किया गया था... 
UPT | भारत में चलता था रावण के चेहरे वाला डाक टिकट।

Oct 12, 2024 10:21

देश में आज विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस विजयदशमी पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। लेकिन, हमारे देश में बुराई का प्रतीक रावण का भी महिमा मंडन किया गया था। इसी देश में रावण के...

Oct 12, 2024 10:21

Hathras News : देश में आज विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस विजयदशमी पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। लेकिन, हमारे देश में बुराई का प्रतीक रावण का भी महिमा मंडन किया गया था। इसी देश में रावण के नाम का डाक टिकट जारी किया गया था। राम अच्छाई का प्रतीक तो बुराई को रावण की संज्ञा दी जाती है। हमारे देश में रावण को महिमा मंडित किया गया है। भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 1974 में रावण का फोटो लगा डाक टिकट जारी किया था।

सदियों से बुराई का प्रतीक है रावण 
लंकापति रावण को हम सदियों से बुराई का प्रतीक मानते आ रहे हैं। विजयदशमी पर्व पर हमेशा रावण के पुतले का दहन किया जाता है। हालांकि ग्रंथों में यह भी बताया गया है कि रावण प्रकांड पंडित था। लेकिन, उसे महापापी भी बताया गया है। विजयदशमी पर्व पर हर साल 'रावण' धू-धू कर जलता है, लेकिन हमारे यहां रावण को महिमा मंडित भी किया गया है। तत्कालीन सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत में वर्ष 1974 में रावण के चेहरे वाला डाक टिकट जारी हो चुका है।

हाथरस के शैलेंद्र के पास सुरक्षित है टिकट 
हाथरस शहर के रहने वाले शैलेंद्र वार्ष्णेय को दुर्लभ चित्रों के संग्रह करने का शौक है। इसी संग्रह में उन्होंने अपने पास रावण का टिकट भी संजोकर रखा है। उनके मुताबिक, भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 1974 में रावण पर दो रुपये का डाक टिकट जारी किया था। उनका कहना है कि हमारे देश की यह परंपरा रही है कि हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को कभी विसराते नहीं हैं। जब हम किसी की बुराइयों को उजागर करते हैं तो उसकी अच्छाइयों को भी सम्मानजनक स्थान देते हैं।

Also Read