Hathras News : खेत से चारा ला रही महिला की बुग्गी के नीचे दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत से चारा ला रही महिला की बुग्गी के नीचे दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
UPT | बागला जिला अस्पताल 

Jun 17, 2024 02:20

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नरहौली थाना जलेसर निवासी एक महिला खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान जब वह चारा लेकर वापस लौट रही थी तो...

Jun 17, 2024 02:20

Hathras News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नरहौली थाना जलेसर निवासी एक महिला खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान जब वह चारा लेकर वापस लौट रही थी तो रास्ते में बुग्गी पलट गई और महिला उसके नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में हाथरस जिले के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

बुग्गी के नीचे दबने से घायल हुई थी महिला
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रानी देवी पत्नी वीरपाल निवासी गांव नरहौली थाना जलेसर जिला एटा की रहने वाली थी। बताया गया है कि रानीदेवी अपने पति वीरपाल के साथ खेत से पशुओं के लिए बुग्गी में चारा भरकर लौट रही थी। तभी रास्ते में चारे से लदी बुग्गी एकाएक पलट गई। बुग्गी पर सवार महिला रानीदेवी बुग्गी के नीचे दब गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

बागला जिला अस्पताल में हुई मौत
जिसके बाद परिजन घायल हालत में महिला को उपचार के लिए हाथरस जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत को गंभीर बताते हुए अन्य किसी अस्पताल में इलाज को बोल दिया। जिसके बाद गंभीर घायल महिला को परिजन इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला रानीदेवी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को अपने साथ घर वापस ले गए।

Also Read

हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

3 Jul 2024 01:54 AM

एटा Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें