Hathras News : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...
UPT | मृतक का फाइल फोटो

Jun 24, 2024 17:46

यूपी के हाथरस में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

Jun 24, 2024 17:46

Hathras News : यूपी के हाथरस में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ऐसे हुआ हादसा
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव हेथा रघुनाथपुर निवासी 55 वर्षीय शीलेंद्र अपने निजी काम से अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौं जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल को को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

गांव में मातम
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, शीलेंद्र खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह अपने पीछे परिवार के अन्य लोगों के अलावा तीन संतानों को बिलखते छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Also Read

हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

3 Jul 2024 01:54 AM

एटा Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें