डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से आते-जाते समय छेड़छाड़: ​​ छह आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने की कार्रवाई

छह आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने की कार्रवाई
UPT | छेड़छाड़ के आरोपी युवक पुलिस हिरासत में।

Sep 21, 2024 21:08

हाथरस के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से कॉलेज में आते जाते कॉलेज के बाहर खड़े होकर कुछ युवक फब्तियां और छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने 6 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

Sep 21, 2024 21:08

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से कॉलेज में आते जाते कॉलेज के बाहर खड़े होकर कुछ युवक फब्तियां और छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 6 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

संबंधित धाराओं में किया चालान 
पुलिस इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। आपको बता दें कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोटा स्थित एक डिग्री कॉलेज के बाहर कुछ युवक की ओर से लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इस पर वहीं चंदपा कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने पुलिस बल के साथ डिग्री कॉलेज के बाहर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने के आरोप में 6 आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। 

आस पास के लड़के आते जाते छेड़खानी कर रहे थे 
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली चदपा प्रभारी विपिन चौधरी को सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के गांव कोटा मैं स्थित एक कॉलेज पर बीते काफी समय से युवक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को कुछ आस पास के लड़के आते जाते छेड़खानी करते है, जिसकी शिकायत पूर्व में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कोतवाली चंदपा पर की थी। प्रभारी निरीक्षक ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए अपने पुलिस बल व एंटी रोमियो स्क्वायड टीम को साथ लेकर कॉलेज के बाहर से 6 आरोपी युवकों
को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोतवाली चंदपा लाया गया। 

इन युवकों को किया गया गिरफ्तार 
सभी युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर सभी 6 लोगो का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। पुलिस ने गजेन्द्र पुत्र रामप्रकाश ग्राम बघना, सन्नी पुत्र कालीचरन गांव  खेड़ा परसोली, सुमित पुत्र विजेंद्र सिंह गांव खेड़ा परसोली, विकाश पुत्र ओमप्रकाश गांव बघना, भावेश पुत्र रोहित गांव मागरू थाना सादाबाद, अरविंद पुत्र रमेश चंद्र गांव महमूदपुर ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है। 

Also Read

 चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई-रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

21 Sep 2024 07:57 PM

अलीगढ़ जाम से बचाने की नगर निगम की कवायद : चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई-रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

शहर में अव्यस्थित ई रिक्शों के चौराहे पर खड़े होने के कारण आम नागरिकों को जाम जैसी परेशानी जूझना पड़ता है। इससे निज़ात दिलाने के लिये नगर निगम कवायद कर रहा है। और पढ़ें