यूपी के हाथरस जिले की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चूरसेन में एक किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव को पेड़ से लटका देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Hathras News : पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jun 23, 2024 19:37
Jun 23, 2024 19:37
क्या है पूरा मामला
पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि किशोर की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। बता दें, पूरा मामला कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसेन का है, जहां के रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर जयप्रकाश पुत्र तिलक सिंह कुशवाहा का शव गांव के बाहर पेड़ पर गमछे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव को पेड़ से लटका देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया। वही पुलिस मृतक किशोर के परिजन और ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। घटना की छानबीन शुरू कर दी।
Also Read
3 Jul 2024 01:54 AM
जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें